close
LIVE UPDATE

अच्छी खबर : अब UPI से सीधे हो जायेगा PF का भुगतान, सरकार ने ऑनलाइन सेवाओं की सुविधा बढ़ाई, जानिये कब से मिलेगा लाभ

Good news: PF payments will now be made directly through UPI. The government has expanded the availability of online services. Find out when you can start receiving benefits.

EPF खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है। ईपीएफओ अप्रैल में नया मोबाइल ऐप लॉन्च करने जा रहा है, जिसके जरिए कर्मचारी यूपीआई पेमेंट गेटवे से अपने भविष्य निधि खाते से तुरंत राशि निकाल सकेंगे। यह सुविधा EPFO 3.0 के तहत शुरू की जा रही है।

नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) अपनी ऑनलाइन सेवाओं को और अधिक सरल, तेज और उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाने की तैयारी कर ली है। इसी कड़ी में EPF खाताधारकों के लिए एक बड़ी और क्रांतिकारी सुविधा जल्द शुरू होने जा रही है। अब कर्मचारी अपने EPF खाते से यूपीआई (UPI) पेमेंट गेटवे के जरिए तत्काल निकासी कर सकेंगे। इसके लिए ईपीएफओ इस साल अप्रैल महीने में एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नई सुविधा EPF सेवाओं के सुधार के तीसरे चरण यानी ईपीएफओ 3.0 के तहत शुरू की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, UPI के माध्यम से PF निकासी और नए मोबाइल ऐप का ट्रायल फिलहाल अंतिम चरण में है। अभी इस सिस्टम को 100 से अधिक डमी (परीक्षण) खातों पर परखा जा रहा है, ताकि किसी भी तकनीकी खामी को समय रहते दूर किया जा सके। यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो अप्रैल 2026 में इसे आम EPF खाताधारकों के लिए लॉन्च कर दिया जाएगा।

नए मोबाइल ऐप के जरिए कर्मचारी अपने EPF खाते से सीधे अपने बैंक खाते में UPI के माध्यम से राशि ट्रांसफर कर सकेंगे। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि पीएफ निकासी की प्रक्रिया भी पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान और तेज हो जाएगी। अभी तक EPF खाताधारकों को निकासी के लिए यूएएन (UAN) पोर्टल या उमंग ऐप के जरिए आवेदन करना पड़ता है, जिसमें कई बार लंबा समय लग जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नई व्यवस्था के तहत भी कुछ शर्तें लागू रहेंगी। श्रम मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, लेबर कोड के नए नियमों के अंतर्गत EPF खाते की न्यूनतम 25 प्रतिशत राशि को फ्रीज कर दिया जाएगा। यानी खाताधारक इस राशि को नहीं निकाल पाएंगे। इसके अलावा बची हुई रकम में से कर्मचारी अपनी आवश्यकता के अनुसार तय सीमा के भीतर UPI के जरिए तत्काल निकासी कर सकेंगे।

नए मोबाइल ऐप में सिर्फ निकासी की सुविधा ही नहीं होगी, बल्कि खाताधारक अपनी EPF पासबुक, बैलेंस की जानकारी, योगदान का विवरण, दावा स्थिति और अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं का भी लाभ एक ही प्लेटफॉर्म पर ले सकेंगे। इससे EPF से जुड़ी जानकारी पाने के लिए अलग-अलग पोर्टल पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

EPFO ने यह भी स्पष्ट किया है कि नया मोबाइल ऐप लॉन्च होने के बाद भी मौजूदा सेवाएं—जैसे यूएएन पोर्टल और उमंग ऐप—पहले की तरह चालू रहेंगी। यानी जिन खाताधारकों को पुरानी व्यवस्था से काम करना सुविधाजनक लगता है, वे उसका भी उपयोग कर सकेंगे।गौरतलब है कि हाल ही में EPFO ने ऑटो-सेटलमेंट मोड के तहत दावों की सीमा को एक लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया है। इस मोड में आवेदन करने के तीन दिनों के भीतर दावा निपटान कर दिया जाता है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, EPFO हर साल पांच करोड़ से अधिक दावों का निपटान और भुगतान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *