close
LIVE UPDATE

Jharkhand-शराबी सिपाही सस्पेंड: शराब के नशे में जवान ने अपनी बंदूक ही भूला दी, एसपी ने जवान की कर दी छुट्टी, एसपी ने कहा…

Jharkhand: Drunken soldier suspended: A drunken soldier forgot his gun, and the SP dismissed him.

Jharkhand News/10जनवरी: शराब के नशे में सरकारी पिस्टल गुम करने वाले सिपाही की छुट्टी हो गयी है। एसपी रीष्मा रमेशन ने सिपाही के खिलाफ ये कार्रवाई की है। शराब के नशे में धुत होकर सरकारी पिस्टल गुम करने के मामले में पलामू पुलिस अधीक्षक (एसपी) रीष्मा रमेशन ने टाइगर मोबाइल में तैनात जवान बैजनाथ प्रसाद यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

एसपी ने बताया कि ये जवान की व्यक्तिगत लापरवाही है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासन सर्वोपरि है और इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना हरकतें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। एसपी ने यह भी साफ किया कि पलामू पुलिस आम जनता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जनता के भरोसे से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसपी ने राहत की बात यह भी कही कि गुम हुआ सरकारी हथियार किसी भी आपराधिक घटना में इस्तेमाल नहीं हुआ है। समय रहते पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते सरकारी पिस्टल को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। इससे किसी बड़ी घटना की आशंका टल गई।

जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार देर रात की है। टाइगर मोबाइल का जवान बैजनाथ प्रसाद यादव रात करीब 12:40 बजे शराब के नशे में था। इसी दौरान उसकी सरकारी पिस्टल कहीं गिर गई। हथियार गुम होने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में अफरा-तफरी मच गई, क्योंकि किसी भी पुलिसकर्मी का हथियार सार्वजनिक स्थान पर गिरना सुरक्षा के लिहाज से बेहद गंभीर मामला माना जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की जानकारी मिलते ही टीओपी-2 थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खोज अभियान शुरू कराया। पुलिस टीम ने स्टेशन रोड इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया। कुछ ही समय बाद नगर निगम की एक दुकान के पास से सरकारी पिस्टल को सुरक्षित हालत में बरामद कर लिया गया। हथियार के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई थी, जिससे पुलिस ने राहत की सांस ली।

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद पुलिस विभाग के अंदर भी अनुशासन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि पुलिसकर्मी से यह अपेक्षा की जाती है कि वह ड्यूटी के दौरान और उसके बाद भी नियमों का पालन करे, विशेषकर जब उसके पास सरकारी हथियार हो।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शराब के नशे में हथियार लेकर घूमना न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि आम जनता की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है।पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने दो टूक कहा है कि भविष्य में इस तरह की किसी भी लापरवाही पर और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को चेतावनी दी है कि अनुशासनहीनता और ड्यूटी में लापरवाही को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *