झारखंड में नौकरी : संविदा नियुक्ति के लिए आवेदन शुरू, 37000 तक मिलेगी सैलरी, इन पदों पर 15 तारीख है आवेदन की लास्ट डेट
Jobs in Jharkhand: Applications open for contract appointments, salary up to 37,000, last date to apply for these posts is 15th.

Jharkhand Job /11जनवरी 25: झारखंड में इन दिनों नौकरियों की बहार लगी हुई है। जेल विभाग में जहां 1700 से ज्यादा पदों पर आवेदन शुरू हो गया है, तो वहीं राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में वैकेंसी निकली है। प्रदूषण बोर्ड ने “नमामि गंगे” कार्यक्रम के तहत प्रयोगशालाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से 44 पदों पर संविदा आधारित बहाली के लिए अधिसूचना जारी की है।
इस बहाली के माध्यम से जल गुणवत्ता परीक्षण, माइक्रोबायोलॉजिकल और फिजिको-केमिकल एनालिसिस, फील्डवर्क तथा डेटा मैनेजमेंट जैसे कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार कुल 44 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी।यह बहाली पूरी तरह अस्थायी होगी और केवल परियोजना की अवधि तक ही सीमित रहेगी।
संविदा पर होगी भर्तियां
चयनित उम्मीदवारों को नियमित सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं मिलेगा, लेकिन उन्हें परियोजना के दौरान निर्धारित मानदेय और सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का मानना है कि इस पहल से राज्य में नदियों और जल स्रोतों की गुणवत्ता की निगरानी को बेहतर किया जा सकेगा।
इन पदों पर होगी भर्तियां
अधिसूचना के अनुसार जिन प्रमुख पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं, उनमें जूनियर रिसर्च फेलो (JRF), जूनियर लैब असिस्टेंट (JLA), लैब अटेंडेंट, फील्ड अटेंडेंट और एमटीएस (डेटा मैनेजमेंट) शामिल हैं। ये सभी पद प्रयोगशाला आधारित कार्य, फील्ड सर्वे, सैंपल कलेक्शन, विश्लेषण और आंकड़ों के संकलन व प्रबंधन से जुड़े होंगे।
37000 रुपये तक है मानदेय
शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार निर्धारित की गई है। कुछ पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी गई है, जबकि तकनीकी और शोध से जुड़े पदों के लिए बीएससी, एमएससी (NET/GATE योग्य) जैसी उच्च शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य होगी। इससे यह स्पष्ट है कि बोर्ड विभिन्न स्तर के उम्मीदवारों को अवसर प्रदान कर रहा है।
आयुसीमा 32 साल
मानदेय की बात करें तो चयनित अभ्यर्थियों को ₹24,000 से ₹37,000 प्रतिमाह तक का मानदेय दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त सरकार के नियमों के अनुसार हाउस रेंट अलाउंस (HRA) भी प्रदान किया जाएगा। आयु सीमा भी पद के अनुसार तय की गई है, जो न्यूनतम 30 वर्ष से लेकर अधिकतम 32 वर्ष तक रखी गई है।
इस तरह से करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.jspcb.org.in पर जाकर आवेदन प्रपत्र (Annexure-I) डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन पत्र को पूरी तरह भरकर सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-अभिप्रमाणित प्रतियों के साथ जमा करना अनिवार्य होगा। आवेदन व्यक्तिगत रूप से या डाक के माध्यम से भेजे जा सकते हैं।
15 जनवरी है लास्ट डेट
महत्वपूर्ण तिथियों की बात करें तो आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 06 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। भरे हुए आवेदन पत्र “द मेंबर सेक्रेटरी, झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, टी.ए. डिवीजन बिल्डिंग, धुर्वा, रांची–834004” के पते पर भेजने होंगे।झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और पात्रता शर्तों को सुनिश्चित करें।









