close
LIVE UPDATE

झारखंड- शातिर ठग के खिलाफ पुलिस का एक्शन, प्रीति के घर के बाहर पुलिस ने चिपकाया इस्तेहार, कोर्ट में पेश होने के लिए…

Jharkhand: Police action against a cunning conman; notice pasted outside Preeti's house, asking her to appear in court...

फरार चल रही आरोपी प्रीति कुमारी के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसके घर पर इस्तेहार चस्पा किया है। यह कार्रवाई न्यायालय के निर्देश पर की गई। पुलिस ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय के भीतर आरोपी के अदालत में पेश नहीं होने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
________________________________________
रांची/15.3.26: ठगी के एक मामले में फरार चल रही आरोपी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन दिखा है। सिमडेगा थाना कांड संख्या 81/25 में नामजद और लंबे समय से फरार चल रही आरोपी प्रीति कुमारी के घर पर पुलिस ने इस्तेहार चस्पा किया है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर विधिवत प्रक्रिया का पालन करते हुए की गई।

मिली जानकारी के मुताबिक प्रीति कुमारी, पिता राजकिशोर राय, रांची के कोतवाली थाना रांची क्षेत्र अंतर्गत बीटी रोड भुइयां टोली की निवासी है। ठगी के एक मामले में उसका नाम सामने आने के बाद से ही वह फरार चल रही थी और पुलिस की गिरफ्त से बाहर थी।मामले में लगातार फरार रहने के कारण पुलिस ने न्यायालय से अनुमति लेकर आरोपी के घर पर इस्तेहार चस्पा करने की कार्रवाई की।

इस प्रक्रिया के तहत पुलिस ने आरोपी के निवास स्थान पर नोटिस चिपकाकर उसे निर्धारित समय के भीतर न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया है।इस कार्रवाई के दौरान सिमडेगा और रांची पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। टीम में अक्षयवर राम, लाल बिहारी पांडे तथा शांति कुमारी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मौजूदगी में आरोपी के घर पर विधिवत तरीके से इस्तेहार चस्पा किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को अदालत में उपस्थित होने के लिए एक निर्धारित समय सीमा दी गई है। यदि वह तय समय के भीतर न्यायालय में पेश नहीं होती है, तो उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसमें संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया भी शामिल हो सकती है।
पुलिस का कहना है कि ठगी के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बावजूद जब आरोपी पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं हुई, तो न्यायालय के निर्देश के अनुसार यह कार्रवाई की गई।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं।
  • ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *