झारखंड बिग अलर्ट: अगले कुछ घंटों में प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश, तीन घंटे के लिए इन जिलों में लोगों को रहना होगा सावधान
Jharkhand's Big Alert: Thunderstorms and rain are expected in several districts of the state in the next few hours; residents in these districts must be cautious for three hours.

Jharkhand Weather Rain Alert : मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। अगले तीन घंटे के भीतर तेज हवाओं के झोंके के साथ झारखंड के कई जिलों में जोरदार बारिश होगी। रांची मौसम विभाग ने इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में कुछ घंटे में मौसम बदलने वाला है, उसमें चतरा, देवघर, गिरिडीह, गोड्डा, हजारीबाग और साहिबगंज जिले शामिल हैं। वहीं इस इन जिलों के सीमावर्ती जिलों में भी बारिश हो सकती है।
जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग की तरफ से जो चेतावनी जारी की गयी है, उसमें प्रदेश के 6 से 8 जिलों के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने आगे कहा है कि वहीं, कुछ स्थानों पर तेज हवा (हवा की गति 30-40 कि.मी. प्रति घंटे तक) भी देखी जा सकती है।
इस मौसम को देखते हुए विभाग ने अलर्ट जारी किया है. पेड़ के नीचे या बिजली के खंभों से दूर रहने और मौसम के सामान्य होने तक किसानों को अपने खेतों में न जाने की भी सलाह दी गई है। आपको बता दें झारखंड में इन दिनों निम्न दवाब का क्षेत्र बना हुआ है। प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक अगले सप्ताह तक मौसम में बदलाव दिखेगा। . मौसम विभाग के मुताबिक 17 मार्च से राज्य के विभिन्न जिलों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ करीब 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ठनका गिरने की भी आशंका जताई गयी है।
झारखंड में मौसम विभाग ने बताया है कि आगामी 18 मार्च को भी यही स्थिति बनी रहेगी, जबकि 19 और 20 मार्च को लगभग पूरे राज्य में बादल छाए रहने और कई जगहों पर बारिश के आसार हैं। वहीं 21 और 22 मार्च को भी मौसम पूरी तरह साफ नहीं होगा। प्रदेश के कई जिलों में बादल और गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगीष









