close
LIVE UPDATE

झारखंड : बीएड, एमएड व बीपीएड परीक्षा की तारीखों का ऐलान, जानिये कब से होगा एडमिट कार्ड डाउनलोड, जानिये कितने नंबर का होगा प्रश्न पत्र, निगेटिव मार्किंग…

Jharkhand: B.Ed, M.Ed and B.P.Ed exam dates announced, know when admit card will be available for download, know how many marks the question paper will carry, negative marking...

रांची/20.5.26। झारखंड में बीएड, एमएड व बीपीएड अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने बीएड, एमएड और बीपीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 की तिथि घोषित कर दी है। जानकारी के मुताबिक परीक्षा 31 मई 2026 को आयोजित होगी। अभ्यर्थी 27 मई 2026 से आधिकारिक वेबसाइट (ceceb. Jharkhand.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

परीक्षा की तारीख जारी करते हुए पर्षद ने बताया कि पूर्व में जारी विज्ञापन की अन्य सभी शर्तें यथावत लागू रहेंगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए वेबसाइट नियमित रूप से देखने की सलाह दी गई है। बताते चलें कि प्रवेश परीक्षा ओएमआर आधारित होगी, जिसमें कुल 100 अंकों के बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे।

प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। इसमें निगेटिव मार्किंग होगी। गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे। संस्थानों की कुल सीटों में 85 प्रतिशत सीटों पर नामांकन झारखंड के विश्वविद्यालयों से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का मेधा सूची से होगा।

शेष 15 प्रतिशत सीटें ओपेन होंगी, जिनमें दूसरे राज्यों से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का भी नामांकन हो सकेगा। पर्षद के अनुसार, विज्ञापन की अन्य शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

राज्य के पांचों प्रमंडलों के एक-एक जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (डीएलएड) की पढ़ाई होगी। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने सामान्य रूप से प्रमंडल मुख्यालय स्थित डायटों में तीन सत्रों में नामांकन की स्वीकृति प्रदान की है।

Jharkhand BEd Exam एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

• सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाएं.
• होम पेज पर दिए गए Admit Card या Latest Notifications सेक्शन में जाएं.
• अब Jharkhand B.Ed Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें.
• इसके बाद Registration Number या Application Number और Password या Date of Birth दर्ज करें.
• स्क्रीन पर दिख रहा Captcha Code भरें और Login बटन पर क्लिक करें.
• एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा. इसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से चेक करें.
• अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं।
  • ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *