बिग ब्रेकिंग : मंत्री का इस्तीफा , मोदी कैबिनेट से मंत्री ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा किया मंजूर
Big Breaking: Minister resigns; minister quits Modi Cabinet; President accepts resignation with immediate effect.

नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट से बड़ी खबर आ रही है। एक केंद्रीय मंत्री से इस्तीफा ले लिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट से इस्तीफे के बाद तत्काल प्रभाव से उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया गया। रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार यह निर्णय भारतीय संविधान के अनुच्छेद 75(2) के तहत लिया गया है।राष्ट्रपति सचिवालय की अधिसूचना के मुताबिक, रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
राज्यसभा कार्यकाल समाप्त होने के बाद हुआ इस्तीफा
रवनीत सिंह बिट्टू का राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्यकाल 21 जून 2026 को समाप्त हो गया था। इसके बाद 18 जून को हुए राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया। हालांकि कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी वे मंत्री पद पर बने हुए थे। अब उनका इस्तीफा औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया गया है।
2024 में बीजेपी में हुए थे शामिल
रवनीत सिंह बिट्टू 24 मार्च 2024 को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए थे। इससे पहले वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे और लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल का भी नेतृत्व कर चुके हैं।
वे वर्ष 2009 में आनंदपुर साहिब तथा 2014 और 2019 में लुधियाना लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे।
पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं बिट्टू
रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं। वर्ष 2024 में नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के दौरान उन्हें केंद्रीय मंत्रिपरिषद में रेल राज्य मंत्री बनाया गया था।फिलहाल उनके इस्तीफे के पीछे किसी विशेष कारण का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया गया है।









