ब्रेकिंग: मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन से हर कोई हैरान, जोबा मांझी और दीपक बिरुआ ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने क्या कुछ कहा, पढ़िये

रांची: झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन ने हर किसी को हैरान कर दिया है। सुदिव्य सोनू के करीबी लोग इस घटना से स्तब्ध तो है ही, राजनीतिक गलियारा भी काफी मर्माहत है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) में शोक की लहर है। पार्टी के आधिकारिक X हैंडल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए श्रद्धांजलि दी।
JMM ने कहा- पूरा परिवार स्तब्ध
झामुमो ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को पार्टी, सरकार और झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया। पार्टी ने उनके संघर्ष, सेवा और योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। संदेश के अंत में पार्टी ने “अंतिम जोहार” कहा।
ज़िंदगी की क्षणभंगुरता…
कल तक जो साथी हमारे बीच थे, आज उनकी स्मृतियाँ ही हमारे साथ हैं। जीवन की अनिश्चितता हमें एक बार फिर गहरे दुःख और शोक में छोड़ गई है।
ये खबर भी पढ़ें…झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्पित साथी एवं झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन से पूरा झामुमो परिवार… pic.twitter.com/CqsHItNpzR
— Jharkhand Mukti Morcha (@JmmJharkhand) September 6, 2026
जोबा मांझी ने जताया दुख
पूर्व मुख्यमंत्री जोबा मांझी ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन की खबर से वह स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा कि रात में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उन्होंने शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति देने की प्रार्थना की।
झारखंड सरकार में माननीय मंत्री भाई सुदिव्य कुमार सोनू जी के आकस्मिक निधन की खबर से स्तब्ध हूं।
कल रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में इलाज के दौरान ही उनका देहांत हो गया।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें एवं दुःख की इस घड़ी में परिवार जनों को सहन शक्ति दें।
झामुमो परिवार के… pic.twitter.com/ktWvSCwV3F— Joba Majhi (@JobaMajhi) September 6, 2026
दीपक बिरुआ बोले- मन मर्माहत
मंत्री दीपक बिरुआ ने भी शोक जताते हुए कहा कि साथी मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन से उनका मन मर्माहत है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। अपने संदेश में उन्होंने लिखा— “अश्रुपूर्ण और अंतिम जोहार भाई।”
झारखंड सरकार के साथी मंत्री भाई सुदिव्य सोनू जी के निधन से मन मर्माहत है।
कल रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी,रात में ही उन्हें अस्पताल में इलाज के दौरान उनका देहावसान हो गया।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें एवं परिवार जनों को दुःख सहने की शक्ति दें।
अश्रुपूर्ण और अंतिम जोहार भाई। pic.twitter.com/fEQnsycmy2
— Deepak Birua (@deepakbiruajmm) September 6, 2026
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से झामुमो संगठन और सरकार में शोक का माहौल है। पार्टी नेताओं ने उनके राजनीतिक और संगठनात्मक योगदान को याद करते हुए इसे झारखंड के लिए भी बड़ी क्षति बताया है।












