close
LIVE UPDATE

सुदिव्य सोनू का आखिरी पोस्ट: ट्वीटर पर मंत्री सुदिव्य सोनू ने किया पोस्ट, दिन भर कार्यक्रम के बाद देर रात लौटे थे आवास, देखिये क्या बोले…

झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने निधन से पहले 4 सितंबर को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी थीं। जानिए उनकी आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट में क्या संदेश था।

गिरिडीह। सुदिव्य कुमार सोनू झारखंड के कद्दावर नेताओं में से एक थे। अपनी सादगी व कुशल व्यवहार के चलते वो काफी लोकप्रिय थे। वो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं थे, लेकिन अपनी महत्वपूर्ण गतिविधियों को वो सोशल मीडिया पर पोस्ट जरूर करते थे। सोशल मीडिया पर उन्होंने आखिरी पोस्ट 4 सितंबर यानि जनमाष्टमी का किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर जनमाष्टमी की बधाई देते हुए लिखा था कि

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और सत्य के मार्ग पर अडिग रहते हुए समाज के कल्याण के लिए कर्म करने की प्रेरणा देता है।

प्रभु श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अपनी जिम्मेदारी के प्रति काफी सतर्क रहे सुदिव्य कुमार सोनू 5 सितंबर को दिन भर अपने कार्यक्रमों में व्यस्त रहे। वो शिक्षक दिवस पर आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल रहे थे। कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद देर रात वो अपने आवास लौटे, कुछ देर के लिए उन्होंने आराम भी किया, लेकिन उसके बाद अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ गयी।

&nbs

p;

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *