close
LIVE UPDATE

झारखंड ब्रेकिंग: सिविल सर्जन गिरफ्तार, यौन शोषण मामले हुई गिरफ्तारी, देर रात पुलिस का एक्शन, मां के साथ आई लड़की ने लगाए सनसनीखेज आरोप

कोडरमा। झारखंड के एक सिविल सर्जन को सनसनीखेज आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि सिविल सर्जन ने एक लड़की का यौन शोषण किया है। पूरा मामला कोडरमा जिले का है, जहां सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार यादव की गिरफ्तारी की गई है। बताया जा रहा है कि एक 16 वर्षीय नाबालिग ने उन पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता हजारीबाग जिले की रहने वाली है और बरही के आसपास एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करती है। शनिवार देर रात कोडरमा महिला थाने में उसका बयान दर्ज किया गया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी और जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत के बाद पुलिस ने बनाई विशेष टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोडरमा के एसपी कुमार शिवाशीष ने विशेष टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने शनिवार देर रात चंदवारा थाना क्षेत्र के उरवां स्थित सिविल सर्जन के रेस्टोरेंट के पास से डॉ. अनिल कुमार यादव को हिरासत में लिया। इसके बाद उन्हें तिलैया डैम ओपी ले जाया गया।

इलाज के दौरान संपर्क में आने का आरोप

शिकायत के मुताबिक, वर्ष 2025 में नाबालिग अपनी मां के साथ इलाज के सिलसिले में डॉ. अनिल कुमार के संपर्क में आई थी। आरोप है कि इसी दौरान उन्होंने छात्रा को बहला-फुसलाकर उसका यौन शोषण किया। बाद में पीड़िता ने कोडरमा महिला थाना में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़िता के बयान के आधार पर जांच

पुलिस पीड़िता के बयान और शिकायत में बताए गए घटनाक्रम के आधार पर जांच कर रही है। एसडीपीओ प्रमोद केशरी और महिला थाना प्रभारी मामले से जुड़ी जानकारी जुटाने में लगे हैं। पुलिस आरोपी से संपर्क, घटनाक्रम और अन्य संबंधित तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

फिलहाल मामले में विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। आरोपी का पक्ष भी उपलब्ध नहीं है। आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही हो सकेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *