न्यूक्लियर मॉल 375 करोड़ में नहीं, 401 करोड़ में बिका है, मशीनरी समेत पूरी डील ने बनाया रिकॉर्ड, सरकार को मिले करीब 90 करोड़

Nucleus Mall Deal: झारखंड की राजधानी रांची में रियल एस्टेट की सबसे बड़ी डील में शामिल न्यूक्लियस मॉल की बिक्री ने बाजार में हलचल मचा दी है। पहले जो जानकारी आयी थी, उसके मुताबिक न्यक्लियर मॉल की डील 375 करोड़ में हुई थी, लेकिन खबरें ये आ रही है कि पूरी डील 401 करोड़ की है। सर्कुलर रोड स्थित इस मॉल को धनबाद की वीएडीएसपीएल (VADSPL) कंपनी के विवेक कुमार सिंह ने खरीदा है। मॉल की संपत्ति का सौदा 375 करोड़ रुपये में हुआ, जबकि इसमें लगी मशीनरी के लिए अलग से 26 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। इस तरह मशीनरी समेत पूरी डील की कीमत 401 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। इस सौदे से सरकारी खजाने को भी करीब 90 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है।
मशीनरी समेत 401 करोड़ रुपये में हुई डील
न्यूक्लियस मॉल की बिक्री 375 करोड़ रुपये में हुई है। हालांकि, मॉल में लगी मशीनरी की कीमत इस सौदे में शामिल नहीं थी। खरीदार कंपनी को मशीनरी के लिए अलग से 26 करोड़ रुपये देने पड़े।
इस तरह पूरी खरीदारी का हिसाब देखें तो:
• मॉल की बिक्री कीमत: 375 करोड़ रुपये
• मशीनरी की कीमत: 26 करोड़ रुपये
• कुल डील: 401 करोड़ रुपये
यानी रांची के न्यूक्लियस मॉल की खरीदारी पर कुल 401 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
सरकार को मिले करीब 90 करोड़ रुपये
इस बड़ी डील से सरकारी खजाने को भी भारी राजस्व प्राप्त हुआ है। अलग-अलग मदों में सरकार को करीब 89.93 करोड़ रुपये मिले हैं।
• रजिस्ट्री और स्टांप ड्यूटी: 26.25 करोड़ रुपये
• GST: 4.68 करोड़ रुपये
• आयकर: 59 करोड़ रुपये
इस तरह मॉल की बिक्री से जुड़े लेनदेन ने सरकारी राजस्व में बड़ा योगदान दिया है।
सरकारी कीमत से 78.33 करोड़ रुपये ज्यादा में बिका मॉल
सर्कुलर रोड स्थित न्यूक्लियस मॉल करीब 1.59 एकड़ जमीन पर बना है। सरकारी मूल्यांकन के अनुसार इसकी कीमत 297 करोड़ रुपये निर्धारित की गई थी।इसमें जमीन की कीमत 35.67 करोड़ रुपये और भवन का मूल्य 261 करोड़ रुपये आंका गया था। इसके बावजूद मॉल का सौदा 375 करोड़ रुपये में हुआ।यानी संपत्ति सरकारी मूल्यांकन से 78.33 करोड़ रुपये ज्यादा में बिकी। मशीनरी के 26 करोड़ रुपये जोड़ने पर पूरी डील 401 करोड़ रुपये की हो गई।
धनबाद की VADSPL कंपनी ने खरीदा मॉल
न्यूक्लियस मॉल को धनबाद की वीएडीएसपीएल (VADSPL) कंपनी के विवेक कुमार सिंह ने खरीदा है। इस सौदे के बाद रांची के व्यावसायिक और रियल एस्टेट बाजार में इसकी काफी चर्चा हो रही है।
अक्टूबर में रजिस्ट्री से हुई कमाई से भी ज्यादा टैक्स
न्यूक्लियस मॉल की बिक्री से मिली रजिस्ट्री और स्टांप ड्यूटी की रकम भी खास है। अक्टूबर 2026 में रांची जिला निबंधन कार्यालय को संपत्तियों की रजिस्ट्री से कुल 20.48 करोड़ रुपये की आय हुई थी। वहीं, न्यूक्लियस मॉल की अकेली डील से 26.25 करोड़ रुपये रजिस्ट्री और स्टांप ड्यूटी के रूप में मिले। यानी इस एक सौदे से अक्टूबर की कुल रजिस्ट्री आय से करीब 5.77 करोड़ रुपये ज्यादा राजस्व मिला।
बैंक लोन चुकने के बाद ब्याज दर में भी मिली राहत
मॉल के पूर्व मालिक विष्णु अग्रवाल के बैंक लोन का भुगतान भी इस सौदे के बाद किया गया। जानकारी के अनुसार, लोन चुकाए जाने के बाद बैंकों ने ब्याज दर में 0.85 प्रतिशत की कमी की।इस तरह 401 करोड़ रुपये की कुल खरीदारी वाली न्यूक्लियस मॉल डील ने रांची के रियल एस्टेट बाजार में नया रिकॉर्ड बनाया है। इस सौदे से खरीदार को शहर की प्रमुख व्यावसायिक संपत्ति मिली, वहीं सरकार को भी करीब 90 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।











