पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां का निधन, सोशल मीडिया पर दी जानकारी, हेमंत सोरेन ने जताया दुख

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन मुंडा की माता जी का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर है। अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी मां के निधन की जानकारी साझा की और भावुक शब्दों में उन्हें श्रद्धांजलि दी।
अर्जुन मुंडा ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, “मां अब इस दुनिया में नहीं रहीं… तुम्हारे जाने से सिर से सिर्फ़ ममता का साया ही नहीं उठा, बल्कि ज़िंदगी का वो सबसे मज़बूत सहारा भी छिन गया, जिसके रहते हर मुश्किल छोटी और हर दर्द हल्का लगने लगता था।”
उनकी इस भावुक पोस्ट से मां के प्रति उनका गहरा लगाव और उनके जाने का दुख साफ झलकता है। मां के निधन से अर्जुन मुंडा और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पूज्य माताजी का अंतिम संस्कार आज ही किया जाएगा।
इस दुखद खबर के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों सहित शुभचिंतकों द्वारा शोक संवेदनाएं व्यक्त किए जाने की उम्मीद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति दें।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लिखा….













