इस दुल्हन के दर्जनो दुल्हे: हर महीने पति बदलती थी ये दुल्हने, पुलिस ने दुल्हन गैंग का किया खुलासा, तीन दुल्हन सहित 5 गिरफ्तार
This bride had dozens of grooms: These brides changed husbands every month, police exposed the bride gang, 5 arrested including three brides.

Looteri Dulhan 5.1.25 : दुल्हन बनकर दुल्हों के दिलों से खेलने वाले गैंग का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में तीन दुल्हन सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अच्छे नाक नक्श और खुबसूरती से लुभाकर ये लड़कियां आदर्श बहु बनने का दावा करती थी, लेकिन फिर कुछ दिन दिनों में दुल्हे को कंगाल कर फरार हो जाती थी। कमाल की बात ये है कि दुल्हन का ये गैंग बिहार से था। अब तक ऐसे मामले में मध्यप्रदेश-राजस्थान जैसे राज्यों से आते थे, लेकिन अब बिहार के रोहतास जिले में पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले लुटेरी दुल्हन गिरोह का खुलासा किया है।
इस मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से नकद रुपये के साथ-साथ शादी-विवाह में इस्तेमाल होने वाले सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए हैं। यह गिरोह खासतौर पर दूसरे राज्यों के उन पुरुषों को निशाना बनाता था, जिनकी उम्र अधिक हो चुकी होती थी और जिनकी शादी नहीं हो पा रही थी। उन्हें बिहार में शादी कराने का झांसा देकर मोटी रकम वसूल की जाती थी और शादी के तुरंत बाद दुल्हन के फरार हो जाने की योजना पहले से तय रहती थी।
शादी का झांसा देकर करते थे ठगी
डेहरी के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अतुलेश झा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह गिरोह बेहद सुनियोजित तरीके से काम करता था। गिरोह के सदस्य बाहर के राज्यों से आए उम्रदराज युवकों से संपर्क करते थे और उन्हें बिहार की लड़की से शादी कराने का भरोसा दिलाते थे। इसके बाद फर्जी तरीके से शादी कराई जाती थी और शादी के नाम पर भारी रकम ऐंठने के बाद आरोपी फरार हो जाते थे।
तीन महिलाएं और दो पुरुष गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में तीन महिलाएं—जया पटेल, रागिनी देवी उर्फ झुन्नी देवी और धर्मशिला देवी, तथा दो पुरुष—अभिषेक पटेल और श्रवण कुमार शामिल हैं। सभी आरोपी रोहतास जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने इनके पास से मंगलसूत्र, पायल, बिछिया, नथनी, साड़ी जैसे शादी के आभूषण और लगभग 1 लाख 33 हजार से 1 लाख 40 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस की त्वरित कार्रवाई
बताया गया कि गिरोह ने हाल ही में 1 लाख 40 हजार रुपये लेकर दूसरे प्रांत के एक युवक की शादी डेहरी की एक लड़की से कराने की तैयारी की थी। इसी दौरान पुलिस को इसकी भनक लग गई। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डेहरी नगर थाना क्षेत्र के एनिकट इलाके से आरोपियों को धर दबोचा।
पूछताछ में दो महिलाओं ने खोला राज
एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद डेहरी नगर थानाध्यक्ष शिवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में डीआईयू टीम सहित एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सबसे पहले करगहर थाना क्षेत्र के गोरी गांव निवासी जया कुमारी पटेल और काराकाट थाना क्षेत्र की रागिनी उर्फ झुन्नी देवी को हिरासत में लिया।पूछताछ के दौरान दोनों महिलाओं ने पूरे गिरोह का राज उगल दिया। उनकी निशानदेही पर आयर कोठा थाना क्षेत्र की धर्मशीला देवी, करगहर थाना क्षेत्र के अभिषेक पटेल और डेहरी नगर थाना क्षेत्र के श्रवण कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ डेहरी नगर थाना कांड संख्या 5/026 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सहयोगियों की भी तलाश की जा रही है और मामले की गहराई से जांच जारी है।









