ACB की बड़ी कारवाई: 7 हजार की रिश्वत लेते रोजगार सेवक रंगे हाथ गिरफ्तार
ACB's major operation: Employment officer arrested red-handed while accepting a bribe of 7,000 rupees.

पलामू ACB news: झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। पलामू जिले के पाटन प्रखंड में एसीबी की टीम ने एक रोजगार सेवक को 7,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेंद्र कुमार राम के रूप में हुई है।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पाटन प्रखंड में पदस्थापित रोजगार सेवक जितेंद्र कुमार राम ने एक सरकारी योजना के तहत राशि आवंटन करने के बदले लाभार्थी से पैसों की मांग की थी। लाभार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने इसकी लिखित शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में कर दी।
जाल बिछाकर की गई गिरफ्तारी
शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले की प्रारंभिक जांच की और आरोपों को सही पाया। इसके बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया। योजना के मुताबिक, जैसे ही रोजगार सेवक ने रिश्वत के 7,000 रुपये हाथ में लिए, वहां पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया।
हाथ धोने पर लाल हुआ पानी
गिरफ्तारी के बाद मौके पर ही आरोपी के हाथ धुलवाए गए, जिससे पानी का रंग लाल हो गया (कैमिकल टेस्ट), जो रिश्वत लेने की पुष्टि करता है। इसके अलावा नोटों का मिलान भी किया गया। फिलहाल ACB की टीम आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।








