“ठाकुर हूं, ऐसी-तैसी कर दूंगी” बैंक की हुई VIRAL हुई HDFC कर्मचारी आयी सामने, बताया किससे हुआ था पंगा, किस बात पर हुई थी लड़ाई
"I am Thakur, I will do this and that" viral bank employee came forward, told who she had a problem with and what the fight was about.

HDFC बैंक शाखा में हुए विवाद का वीडियो वायरल होने के बाद रिलेशनशिप मैनेजर आस्था सिंह सामने आई हैं। उन्होंने वीडियो जारी कर अपने बयान पर सफाई दी है। आस्था का कहना है कि उनका विवाद किसी ग्राहक से नहीं, बल्कि बैंक की एक महिला संविदा कर्मचारी के पति से हुआ था। उन्होंने जातिगत टिप्पणी और अभद्रता के आरोपों को गलत बताते हुए मानहानि का केस करने की बात कही है।
________________________________________
Viral Video : HDFC बैंक की शाखा में हुए विवाद ने बीते दो दिनों से सोशल मीडिया और मीडिया जगत में हलचल मचा रखी है। ‘ठाकुर हूं, ऐसी-तैसी कर दूंगी’ जैसे बयान को लेकर चर्चा में आई महिला बैंक कर्मी अब खुद सामने आ गई हैं। ये पूरा मामला कानपुर के HDFC बैंक के पनकी इलाके की है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रही महिला की पहचान बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर आस्था सिंह के रूप में हुई है। आस्था ने एक वीडियो जारी कर हाथ जोड़ते हुए पूरे मामले पर अपनी सफाई पेश की है।
आस्था सिंह ने कहा कि उन्होंने किसी भी ग्राहक के साथ अभद्रता नहीं की। उनका विवाद HDFC बैंक में कार्यरत एक महिला संविदा कर्मचारी के पति से हुआ था। आस्था के मुताबिक, उस व्यक्ति ने पहले उनकी जाति पूछी और फिर उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिससे वह आक्रोशित हो गईं। उन्होंने कहा, “मैं मानती हूं कि मेरे कुछ शब्द गलत हो सकते हैं, लेकिन जब कोई आपको धमकाए और अपमानित करे, तो हर इंसान का सब्र टूट सकता है।”
आस्था सिंह ने अपने बयान में यह भी कहा कि वीडियो को जानबूझकर जातिवाद का मुद्दा बनाकर गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “मैं आज भी अपने बयान पर कायम हूं। मैं ठाकुर हूं और मुझे इस बात का गर्व है।” वीडियो के अंत में उन्होंने ‘जय श्रीराम’ का नारा भी लगाया।
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो करीब 43 सेकेंड का है, जिसमें आस्था सिंह गुस्से में गालियां देती नजर आ रही हैं। वीडियो में वह एक लैपटॉप उठाकर किसी पर हमला करने का प्रयास करती भी दिखाई देती हैं। हालांकि, यह HDFC बैंक का वीडियो 6 जनवरी का बताया जा रहा है, जो अब जाकर वायरल हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद बैंक की कार्यशैली और कर्मचारियों के व्यवहार पर सवाल उठने लगे हैं।
आस्था सिंह ने बताया कि इस पूरे मामले से जुड़ा इंटरनल मेल उन्होंने अपने HDFC बैंक के सीनियर अधिकारियों को पहले ही फॉरवर्ड कर दिया था। उनके अनुसार, बैंक प्रबंधन को पूरी जानकारी है और उन्हें भरोसा है कि वे गलत नहीं हैं। आस्था ने यह भी कहा कि वीडियो के वायरल होने के बाद जिस तरह से सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है, वह बेहद परेशान करने वाला है।
उन्होंने कहा, “मुझे रेप की धमकियां दी जा रही हैं, बाल काटने तक की बातें कही जा रही हैं। हर इंसान फेमस होना चाहता है, लेकिन इस तरह नहीं। मैं गलत मायने में फेमस हो रही हूं।” आस्था ने यह भी साफ किया कि यदि इस मामले में उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश जारी रही, तो वह मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगी।
गौरतलब है कि पनकी स्थित HDFC बैंक शाखा में हुई इस घटना ने बैंक को मानो दंगल के मैदान में तब्दील कर दिया था। जिस तरह एक महिला कर्मचारी ने गुस्से में आकर कथित तौर पर जाति का रौब झाड़ते हुए मर्यादा की सीमाएं लांघीं, उसने बैंकिंग सेक्टर में प्रोफेशनल व्यवहार को लेकर गंभीर बहस छेड़ दी है।









