close
LIVE UPDATE

शिक्षकों के ट्रांसफर पर बड़ी खबर: म्यूचुअल ट्रांसफर के साथ ही महिला शिक्षकों को होम डिस्ट्रिक्ट में मिल सकती है तबादले की सुविधा, शिक्षा मंत्री ने दिया ये आश्वासन…

Big news on teacher transfers: Along with mutual transfers, female teachers may also be granted transfers to their home districts, the Education Minister has given this assurance...

Teacher news/14.2.26 : शिक्षकों के तबादले से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर आ रही है। म्यूचुअल ट्रांसफर के साथ-साथ महिलाओं को उनके होम डिस्ट्रिक्ट में ट्रांसफर की सुविधा मिल सकती है। शिक्षा मंत्री ने इस बात के संकेत दिये हैं। दरअसल शिक्षकों के तबादले का मुद्दा लंबे समय से चल रहा है। शिक्षकों की तरफ से इस बात की पूरजोर मांग उठ रही है कि उन्हें सुविधायुक्त जगहों पर पोस्टिंग दी जाये। लिहाजा बिहार में चल रहे विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भी ये मुद्दा उठा।

शुक्रवार को बजट सत्र के नौवें दिन बिहार विधान परिषद में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने विभाग से जुड़े सवालों का जवाब दे रहे थे। इसी दौरान पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने महिला शिक्षकों को लेकर ट्रांसफर की बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सदन में अपना सुझाव रखा, जिस पर मंत्री ने  ट्रांसफर पर पहल करने का आश्वासन दिया।

राबड़ी ने महिला शिक्षिकों का मुद्दा उठाया

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि महिला शिक्षक का ट्रांसफर गृह जिला में होना चाहिए। महिला शिक्षक अगर दूसरे जिले में नौकरी करती हैं तो उन्हें बहुत परेशानी होती है। पूर्व सीएम ने कहा कि महिलाओं को घर-परिवार और बच्चों की भी देखरेख करनी होती है। इसीलिए हम सरकार से मांग करती हैं कि जो महिला शिक्षक हैं, उनका ट्रांसफर उनके गृह जिले में ही किया जाए।

“जो महिला शिक्षक हैं. एक दूसरे जिला से दूसरे जिला पर चली गईं हैं। उनको उसी जिला में, वही जिला में कर देना चाहिए। काहे कि महिलाओं को परेशानी होती है। आने-जाने में दिक्कत होती है। बाल-बच्चे को भी देखती है, घर भी देखती है. जो जिला में है, वही जिला में ट्रांसफर कर देना चाहिए. घर के आसपास. इससे बहुत सुविधा होगी महिलाओं को।
“- राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष, बिहार विधान परिषद

मंत्री ने दिया आश्वासन

राबड़ी देवी के सुझाव को शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने ध्यान से सुना और फिर कहा,कि, ‘सभापति महोदय माननीया सदस्या ने जो बात कही है, उसको हम ग्रहण करते हैं।

शिक्षकों के ट्रांसफर का मुद्दा पहले भी उठा

3 फरवरी को भी विधानसभा में टीचर ट्रांसफर पॉलिसी का मामला उठा था। जिसके बाद शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने एक विधायक के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि म्यूचुअल ट्रांसफर विकल्प के तहत इच्छुक शिक्षक अपने अनुसार तबादला ले सकते हैं। हालांकि ये शर्त होगी कि उक्त स्कूल का भी शिक्षक उक्त स्कूल में स्थानांतरण चाहते हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *