close
LIVE UPDATE

झारखंड में सरकारी नौकरी: पॉलिटेक्निक संस्थानों में होगी बंपर भर्तियां, इन पदों पर निकली भर्तियां, जानें परीक्षा से जुड़ी हर जरूरी अपडेट

Government Jobs in Jharkhand: Polytechnic Institutes will have bumper recruitments, recruitment for these posts, know every important update related to the exam

झारखंड के राजकीय एवं महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में व्याख्याता के 355 पदों पर नौकरी के लिए आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू होगी। नियुक्ति अकादमिक अंकों और साक्षात्कार के आधार पर होगी।

Jharkhand Government Job/14.2.26: झारखंड में फिर से नौकरी का पिटारा खुला है। राज्य के तकनीकी शिक्षा क्षेत्र में लंबे समय से प्रतीक्षित बहाली प्रक्रिया को लेकर जरूरी अपडेट है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने शुक्रवार को राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों तथा महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में व्याख्याता के कुल 355 पदों पर नियुक्ति के लिए आधिकारिक सूचना प्रकाशित कर दी।

जानकारी के मुताबिक इन पदों में 349 नियमित एवं छह बैकलॉग पद शामिल हैं।आयोग द्वारा नौकरी के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार, नियुक्तियां पॉलिटेक्निक संस्थानों के कुल 16 विभागों में की जाएंगी। यह बहाली राज्य के तकनीकी संस्थानों में शिक्षण व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, क्योंकि कई संस्थानों में व्याख्याताओं की कमी लंबे समय से बनी हुई थी।

जानें आवेदन की तिथियां और प्रक्रिया

लोक सेवा आयोग ने आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी है। इच्छुक अभ्यर्थी 20 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा शुल्क का भुगतान 14 मार्च 2026 शाम पांच बजे तक किया जा सकेगा। वहीं, आवेदन पत्र की हार्ड-कॉपी आयोग कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 25 मार्च 2026 शाम पांच बजे तक निर्धारित की गई है।अभ्यर्थियों को आवेदन भरते समय सभी आवश्यक शैक्षणिक एवं अनुभव संबंधी दस्तावेजों का विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करने की सलाह दी गई है, ताकि बाद में किसी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक बाधा उत्पन्न न हो।

आयु सीमा में विशेष प्रावधान

इस नौकरी की प्रक्रिया की एक विशेषता यह है कि इन पदों के लिए कोई न्यूनतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। अधिकतम आयु 65 वर्ष तय की गई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों की आयु नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण होने के दौरान ही 65 वर्ष पूरी हो जाएगी, उनकी उम्मीदवारी पर विचार नहीं किया जाएगा।गौरतलब है कि राज्य में व्याख्याताओं की सेवानिवृत्ति आयु भी 65 वर्ष निर्धारित है। ऐसे में आयु सीमा को लेकर आयोग का यह प्रावधान सेवा नियमों के अनुरूप माना जा रहा है।

अनुबंध व्याख्याताओं को मिलेगा वेटेज

आयोग ने अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया है कि पॉलिटेक्निक संस्थानों में वर्तमान में कार्यरत अनुबंध (Contractual) एवं आवश्यकता आधारित (Need-based) व्याख्याताओं को नियुक्ति प्रक्रिया में अतिरिक्त वेटेज दिया जाएगा। इससे लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद है।नियुक्ति की प्रक्रिया अकादमिक अंकों एवं साक्षात्कार के आधार पर पूरी की जाएगी। यानी लिखित परीक्षा के बजाय अभ्यर्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों और इंटरव्यू प्रदर्शन को प्राथमिकता दी जाएगी।

श्रेणीवार पदों का विवरण

पॉलिटेक्निक संस्थानों में व्याख्याताओं के पदों का श्रेणीवार विवरण भी जारी किया गया है:
• अनारक्षित (UR) : 152
• अनुसूचित जनजाति (ST) : 90
• अनुसूचित जाति (SC) : 33
• बीसी वन (BC-I) : 29
• बीसी टू (BC-II) : 18
• आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) : 27
यह वितरण आरक्षण नीति के अनुरूप संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इंजीनियरिंग कॉलेजों में भी बहाली

इधर, राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक के 11 बैकलॉग पदों पर भी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 18 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक भरे जाएंगे। परीक्षा शुल्क का भुगतान 12 मार्च तक तथा हार्ड-कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 23 मार्च निर्धारित की गई है।इन पदों में एसटी के आठ, एससी के दो एवं बीसी वन का एक पद शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *