close
LIVE UPDATE

रांची: “ACB, CID व झारखंड पुलिस को मोहरा बना रही हेमंत सरकार” बाबूलाल मरांडी का गंभीर आरोप, घोटाले छुपाने व विरोधियों को डराने की हो रही साजिश

Ranchi: Babulal Marandi alleges that the Hemant government is using the ACB, CID, and Jharkhand Police as pawns, a conspiracy to conceal scams and intimidate opponents.

रांची/15.2.26। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और ACB पर निशाना साधा है। बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद हिरासत में बंद व्यक्ति को रिहा करने के स्थान पर नई एफआईआर दर्ज कर उसे निरंतर कस्टडी में रखने की कोशिश हो रही है। उन्होंने एसीबी और झारखंड पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी ने हेमंत सरकार में हो रहे पुलिस और ACB के दुरुपयोग का चेहरा उजागर कर दिया है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि पिछले 6 सालों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने घोटालों को छुपाने, छोटे-बड़े राजनीतिक विरोधियों को डराने और फर्ज़ी मुकदमे में फंसाने के लिए ACB, सीआईडी एवं झारखंड पुलिस का मोहरे की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में अवैध डीजीपी की नियुक्ति कर इस खेल को अंजाम दिया जा रहा है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि एसीबी को भी भ्रष्टाचारियों के हवाले कर जैसी मर्जी वैसी गलती और ग़ैर क़ानूनी काम करवाया जा रहा है। मैं पूरी जिम्मेदारी से इस बात को कह रहा हूं कि पुलिस आज सबसे बड़ा गुंडा बन चुकी है। वर्दी तो पुलिस की पहन रहे हैं, लेकिन काम सारे अपराधी वाला कर रहे हैं।

पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़ा करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अवैध खनन, रंगदारी, वसूली, जमीन, बालू, पत्थर, शराब का काला धंधा और फर्ज़ी केस मुकदमे जैसे सभी गैरकानूनी काम में पुलिस के अधिकारी संलिप्त हैं। अब तो सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान में भी यह मामला आ चुका है। सत्ता के प्रभाव में आपराधिक कार्यों में संलिप्त अधिकारियों को समझना होगा कि हेमंत सोरेन जी उन्हें बचाने कोर्ट में नहीं आएंगे।

बाबूलाल मरांडी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि, यदि यकीन न हो तो विनय चौबे का ही हश्र देख लें। वक्त जो भी लगे पर हेमंत सोरेन जी के कुकर्मों में सहभागी बने या बने हुए पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों की जवाबदेही तय कर कारवाई जाएगी और विधिसम्मत तरीके से उन्हें सजा भी दिलवायी जाएगी। भाजपा इसके लिये संघर्ष जारी रखेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *