ब्रेकिंग: बजट सत्र और निकाय चुनाव के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुलाई कैबिनेट की अहम बैठक, लिए जाएंगे ये बड़े फैसले
Breaking: Chief Minister Hemant Soren called an important cabinet meeting between the budget session and the local body elections, these big decisions will be taken.

Ranchi/18.2.26: झारखंड में हेमंत कैबिनेट की बैठक 24 फ़रवरी को बुलायी गई है. बजट सत्र और निकाय चुनाव के बीच बुलाई गई बैठक में कई अहम फैसले पर मुहर लगने की उम्मीद जताई जा रही है. कैबिनेट सचिवालय और मॉनिटरिंग विभाग (कोऑर्डिनेशन) ने अधिसूचना जारी कर झारखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक की जानकारी दी है.
कैबिनेट सचिवालय ने पत्र जारी कर सभी विभाग को कहा है कि बैठक 24 फ़रवरी 2026 को दोपहर 2 बजे से प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी. मालूम हो कि विधानसभा सत्र की बैठक समाप्त होने के तुरंत बाद प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी. इसी दिन विधानसभा में झारखंड का बजट भी पेश होगा.









