close
LIVE UPDATE

झारखंड में उत्पाद सिपाही परीक्षा से पहले पेपर लीक की खबर: 150 से अधिक अभ्यर्थियों को पुलिस ने लिया हिरासत में, एक ही जगह पर सभी…. देखें VIDEO

News of Paper Leak Ahead of Excise Constable Exam in Jharkhand: Police Detain Over 150 Candidates—All Found at a Single Location.

झारखंड में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक की जानकारी आ रही है। हालांकि अभी इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पेपर लीक की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक संदिग्ध अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया है। हालांकि अब तक पेपर लीक की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पूरे मामले की गंभीरता से जांच जारी है।
………………………………………………………………..रांची। उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले एक बड़े पेपर लीक की आशंका ने प्रशासन और अभ्यर्थियों के बीच हलचल मचा दी है। राजधानी रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर 100 से अधिक संदिग्ध अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया है। ये सभी कथित तौर पर लीक हुए प्रश्नपत्र से तैयारी कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार, तमाड़ के रंगमाटी इलाके में एक भवन में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छापा मारा। मौके पर बड़ी संख्या में युवक मौजूद मिले, जिनमें से कई परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। पुलिस के पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी मच गई और दो अभ्यर्थी मौके से फरार होने में सफल रहे, जबकि बाकी को हिरासत में ले लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन, दस्तावेज और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की है। इन सभी सामग्रियों की गहन जांच की जा रही है। हिरासत में लिए गए अभ्यर्थियों को तमाड़ थाना लाकर पूछताछ की जा रही है।

इस पूरे मामले में प्रवीण पुष्कर (ग्रामीण एसपी, रांची) खुद मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का नेतृत्व किया। उन्होंने बताया कि परीक्षा की पेपर लीक सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है, लेकिन अब तक किसी ठोस लीक की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में किसी संगठित गिरोह की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि 12 अप्रैल को राज्यभर में यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसके लिए आठ जिलों में कुल 370 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुल 583 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में करीब 1.48 लाख अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं, जिन्होंने पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा पास की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, धनबाद समेत अन्य जिलों में प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर होटल, लॉज और धर्मशालाओं में सघन जांच अभियान चलाया गया। ठहरे हुए लोगों की पहचान सत्यापित की गई और होटल संचालकों को बिना वैध पहचान पत्र के किसी को ठहराने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

पुलिस को यह भी सूचना मिली थी कि कुछ स्थानों पर असली अभ्यर्थियों की जगह डुप्लीकेट उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठाने की साजिश रची जा रही है। हालांकि इस मामले में भी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *