close
LIVE UPDATE

झारखंड: राज्य कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, इस बार स्वास्थ्य बीमा योजना होगी ज्यादा फायदेमंद, इन कंपनियों ने की दावेदारी, जानिये किन मशहूर अस्पतालों में..

Jharkhand: Good news for state employees, this time the health insurance scheme will be more beneficial, these companies have made claims, know in which famous hospitals..

राज्य कर्मियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण स्वास्थ्य बीमा योजना की टेक्निकल बीड ओपनिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। सात बीमा कंपनियों ने भागीदारी दर्ज कराई है। नई व्यवस्था में अस्पतालों को भुगतान CGHS दरों पर किया जाएगा।

………………..
रांची/18.2.26। राज्य के कर्मचारियों से जुड़ी एक अहम खबर है। राज्य कर्मियों की स्वास्थ्य बीमा योजना की टेक्निकल बीड ओपनिंग की प्रक्रिया पूरी हो गयी है। बीड ओपनिंग कमेटी की बैठक झारखंड स्टेट आरोग्य समिति के कार्यकारी निदेशक छवि रंजन की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में अपर कार्य निदेशक सीमा सिंह, विभागीय उप सचिव सह आंतरिक वित्तीय सलाहकार ध्रुव प्रसाद, डीआईसी डॉ. सिद्धार्थ सान्याल, महाप्रबंधक प्रवीण चंद्र मिश्रा, वरिष्ठ परामर्शी अंशु कुमार सिंह, वित्त प्रबंधक विवेक कुमार नायक तथा शिकायत निवारण प्रबंधक कुणाल भारती सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया की तकनीकी समीक्षा करते हुए अगली चरणबद्ध कार्रवाई पर चर्चा की।

नई बीमा पॉलिसी जल्द लागू करने की तैयारी

नई बीमा पॉलिसी को जल्द से जल्द लागू करने के लिए बीमा कंपनियों के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। नई व्यवस्था के तहत अस्पतालों को भुगतान CGHS (Central Government Health Scheme) दरों के आधार पर किया जाएगा। यह कदम पारदर्शिता, मानकीकरण और वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अस्पतालों में इलाज की सुविधा
योजना के तहत राज्य कर्मियों को देश के कई प्रतिष्ठित और सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों में इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। उपचार का भुगतान वास्तविक प्राप्त राशि या CGHS दरों के आधार पर किया जाएगा। जिन प्रमुख अस्पतालों को बीमा योजना में शामिल किया गया है, उनमें शामिल हैं:
• Christian Medical College, Vellore
• Asian Institute of Gastroenterology
• Institute of Liver and Biliary Sciences
• Rajiv Gandhi Cancer Institute and Research Centre
• Narayana Institute of Cardiac Sciences
• Apollo Hospitals, Chennai
• Medanta – The Medicity
• Indian Spinal Injuries Centre
• Shankar Netralaya
• BM Birla Heart Research Centre
इसके अतिरिक्त टाटा समूह के अस्पतालों सहित अन्य राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों को भी सूचीबद्ध किया गया है।

सात बीड प्राप्त, शंकाओं का त्वरित समाधान

टेंडर प्रक्रिया के दौरान कुल 7 बीड प्राप्त हुए। इससे पहले आयोजित प्री-बीड बैठक में विभिन्न बीमा कंपनियों ने भाग लिया था और अपनी शंकाएं विभाग के समक्ष रखी थीं। विभाग ने इन शंकाओं का समयबद्ध और त्वरित निस्तारण किया, जिससे प्रक्रिया में कोई बाधा उत्पन्न नहीं हुई।

स्थानीय एवं राष्ट्रीय समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित कर अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की गई। बीड जमा करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2026 निर्धारित थी, जिसके 24 घंटे बाद टेक्निकल बीड ओपनिंग की गई। पूरी प्रक्रिया झारखंड टेंडर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन संचालित की गई।

प्रमुख बीमा कंपनियों की भागीदारी

प्राप्त बीड में सरकारी एवं निजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों ने भागीदारी की, जिनमें शामिल हैं:
• United India Insurance Company Limited
• ICICI Lombard
• TATA AIG General Insurance
• Bajaj Allianz General Insurance
• SBI General Insurance
• HDFC ERGO General Insurance
• IndusInd General Insurance

बीमा योजना में सरकारी एवं निजी कंपनियों की मजबूत भागीदारी से योजना में प्रतिस्पर्धा बढ़ी है। अधिकारियों का मानना है कि इससे राज्य कर्मियों को बेहतर कवरेज, व्यापक चिकित्सा सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।फिलहाल टेक्निकल मूल्यांकन के बाद वित्तीय बीड एवं अंतिम चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। राज्य कर्मियों की नजर अब नई पॉलिसी की औपचारिक घोषणा पर टिकी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *