close
LIVE UPDATE

“झारखंड से लेकर दिल्ली तक” फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट ने छात्रों के उड़ाये होश, UGC ने 12 राज्यों के 32 फेक यूनिवर्सिटी की लिस्ट कर दी जारी….

"From Jharkhand to Delhi" the list of fake universities has shocked the students, UGC has released the list of 32 fake universities from 12 states....

देशभर में फर्जी विश्वविद्यालयों की संख्या और दायरा तेजी से बढ़ रहा है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने छात्रों और अभिभावकों को सतर्क करते हुए स्पष्ट किया है कि ऐसे संस्थानों में प्रवेश लेने से बचें और दाखिले से पहले आधिकारिक सूची अवश्य जांचें।
________________________________________
UGC Fake University। देश में शिक्षा व्यवस्था के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुके फर्जी विश्वविद्यालयों का नेटवर्क लगातार फैलता जा रहा है। पिछले दो वर्षों में जहां इनकी मौजूदगी आठ राज्यों तक थी, वहीं अब यह बढ़कर 12 राज्यों तक पहुंच चुकी है। इसी अवधि में फर्जी विश्वविद्यालयों की संख्या भी 20 से बढ़कर 32 हो गई है, जो शिक्षा जगत के लिए चिंताजनक संकेत है।

फर्जी संस्थानों के इस विस्तार को देखते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने छात्रों और अभिभावकों के लिए सख्त चेतावनी जारी की है। यूजीसी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि छात्र ऐसे संस्थानों में भूलकर भी प्रवेश न लें, क्योंकि इनकी डिग्रियां मान्य नहीं होतीं और भविष्य में करियर पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

हाल ही में यूजीसी ने बेंगलुरु (कर्नाटक) में “ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी” नाम से संचालित एक फर्जी संस्थान को लेकर अलर्ट जारी किया। आयोग ने कहा कि इस प्रकार के संस्थान आकर्षक नाम और भ्रामक प्रचार के जरिए छात्रों को गुमराह करते हैं।

कैसे पहचानें फर्जी विश्वविद्यालय?

यूजीसी ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि किसी भी विश्वविद्यालय या संस्थान में दाखिला लेने से पहले यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची अवश्य जांचें। आयोग का कहना है कि जागरूकता ही ऐसे धोखाधड़ी से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।

हालांकि, यह भी देखा गया है कि यूजीसी प्रायः केवल सूची जारी कर अपनी औपचारिक जिम्मेदारी पूरी करता है, लेकिन कई फर्जी संस्थान खुलेआम संचालित होते रहते हैं। ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में इनका प्रभाव और भी अधिक दिखाई देता है, जहां हर साल हजारों छात्र इनका शिकार बनते हैं।

दिल्ली सबसे ज्यादा प्रभावित

सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह है कि 32 फर्जी विश्वविद्यालयों में से 12 अकेले दिल्ली में संचालित हो रहे हैं। इनमें से कुछ संस्थान यूजीसी मुख्यालय के आसपास भी सक्रिय बताए जाते हैं, जो नियामक व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

राज्यों में फर्जी विश्वविद्यालयों की स्थिति

यूजीसी के अनुसार, वर्तमान में जिन 12 राज्यों में फर्जी विश्वविद्यालय मौजूद हैं, उनमें दिल्ली में 12, उत्तर प्रदेश में चार, केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में दो-दो, जबकि हरियाणा, राजस्थान, झारखंड और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक फर्जी विश्वविद्यालय संचालित हैं।

प्रमुख नाम जिनसे बरतें सावधानी

दिल्ली में कई संस्थान आकर्षक और आधिकारिक प्रतीत होने वाले नामों से संचालित हैं, जैसे —
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एंड फिजिकल हेल्थ साइंस, यूनाइटेड नेशन्स यूनिवर्सिटी, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग, अध्यात्मिक विश्वविद्यालय आदि।
उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और झारखंड में भी इसी प्रकार के नामों से संस्थान संचालित होने की जानकारी सामने आई है।

img 20260220 wa0000
img 20260220 wa0000
img 20260220 wa0001
img 20260220 wa0001

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *