close
LIVE UPDATE

LPG गैस सिलेंडर की बुकिंग नियम में फिर से बदलाव, 25 दिन की डेडलाइन में हो गया बदलाव, जानिये अब कितने दिनों में होगी गैस की डिलेवरी

LPG Gas Cylinder Booking Rules Revised Again: 25-Day Deadline Modified—Find Out How Soon Gas Will Now Be Delivered

सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग अवधि बढ़ा दी है। अब डबल सिलेंडर उपभोक्ताओं को 35 दिन, जबकि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 45 दिन बाद ही नई बुकिंग की अनुमति होगी।
,…………………………….

LPG Gas News : एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए एक बार फिर बड़ा बदलाव किया गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग अवधि में संशोधन करते हुए नई समय सीमा लागू कर दी है। इस नये नियम के तहत अब डबल सिलेंडर कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ताओं को अगली बुकिंग के लिए पहले से ज्यादा इंतजार करना होगा।

क्या बदला है नियम

नए नियमों के अनुसार, 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी और अगली बुकिंग के बीच का अंतराल 25 दिन से बढ़ाकर 35 दिन कर दिया गया है। इसका मतलब है कि जिन उपभोक्ताओं के पास दो सिलेंडर हैं, उन्हें अब अगली बुकिंग के लिए 10 दिन अतिरिक्त इंतजार करना होगा।

हालांकि, सिंगल सिलेंडर कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ताओं के लिए फिलहाल 25 दिन की समय सीमा ही लागू रहेगी।यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह समय सीमा पिछली डिलीवरी की तारीख से गिनी जाएगी, न कि बुकिंग की तारीख से। यदि कोई उपभोक्ता तय समय से पहले बुकिंग करने का प्रयास करता है, तो सिस्टम उसकी रिक्वेस्ट को स्वतः ही ब्लॉक कर देगा।

उज्ज्वला योजना लाभार्थियों के लिए अलग नियम

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा 45 दिन निर्धारित की गई है। इस योजना के तहत गरीब परिवारों और महिलाओं को रियायती दर पर गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जाता है।अधिकारियों के अनुसार, यह व्यवस्था वितरण और स्टॉक प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए लागू की गई है, ताकि सभी लाभार्थियों तक समय पर सिलेंडर पहुंच सके।

छोटे और कॉमर्शियल सिलेंडर पर भी असर

नए नियम सिर्फ 14.2 किलो के सिलेंडर तक सीमित नहीं हैं। छोटे सिलेंडरों के लिए भी नई समय सीमा लागू की गई है।
• 5 किलो सिलेंडर: 9 से 16 दिन
• 10 किलो कम्पोजिट सिलेंडर: 18 से 32 दिन
वहीं, कॉमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति फिलहाल सरकारी निर्देशों के अनुसार केवल आपात सेवाओं और शिक्षण संस्थानों तक सीमित रखी गई है।

उपभोक्ताओं के लिए जरूरी निर्देश

•  सिलेंडर बुकिंग की पात्रता पिछली डिलीवरी की तारीख से तय होगी
• तय समय से पहले बुकिंग करने पर रिक्वेस्ट स्वतः निरस्त हो जाएगी
• किसी भी समस्या के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-2333-555 पर संपर्क किया जा सकता है

पहले भी बढ़ चुका है अंतराल

गौरतलब है कि इसी महीने की शुरुआत में शहरी क्षेत्रों में एलपीजी  सिलेंडर बुकिंग का अंतराल 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन किया गया था, जिसे अब और बढ़ाकर 35 दिन कर दिया गया है।अधिकारियों के अनुसार, इन बदलावों का मुख्य उद्देश्य गैस की खपत को नियंत्रित करना और सप्लाई सिस्टम को अधिक व्यवस्थित बनाना है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं।
  • ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *