घूसखोर दारोगा गिरफ्तार: केस डायर लिखने के नाम पर ले रहा था रिश्वत, 15000 रुपये लेते सरकारी आवास से पकड़ाया, पूछताछ जारी
Corrupt Sub-Inspector Arrested: Was Soliciting Bribes to Record Case Diary; Caught Accepting ₹15,000 at Official Residence; Interrogation Underway.

घूसखोर दारोगा को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। 15 हजार रुपये रिश्वत लेते उन्हें पकड़ा गया है। जानकारी के मुताबिक केस डायरी लिखने के नाम पर कर रहा था मांग।
________________________________________
Daroga Arrest । घूसखोर दारोगा को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। केस डायरी लिखने के एवज में दारोगा ने 15 हजार रुपये की डिमांड की थी। रिश्वत की इसी रकम को लेते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। पूरा मामला बिहार के वैशाली जिले की है। जहां निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने पातेपुर थाना में तैनात दारोगा अखिलेश सिंह को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की गई। परिवादी चंदन कुमार ने निगरानी विभाग में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि पातेपुर थाना के कांड संख्या 84/26 और 85/26 से जुड़े मामले में दारोगा अखिलेश सिंह द्वारा केस डायरी लिखने और मामले को रफा-दफा करने के बदले 15 हजार रुपये की मांग की जा रही थी।
यह दोनों मामले काउंटर केस से संबंधित बताए जा रहे हैं।शिकायत मिलने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जाल बिछाया। योजना के तहत परिवादी को घूस की रकम देने के लिए तैयार किया गया। जैसे ही दारोगा ने पैसे लिए, पहले उन्हें गिना और फिर अपने पीछे की जेब में रख लिया, उसी दौरान पहले से घात लगाए बैठी निगरानी टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
गिरफ्तारी थाना परिसर के अंदर स्थित सरकारी आवास के पास की गई, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि आरोपी अपने पद का दुरुपयोग करते हुए खुलेआम रिश्वतखोरी में लिप्त था। कार्रवाई के बाद निगरानी टीम ने पातेपुर थाने में ही आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की।
निगरानी विभाग के डीएसपी सतेंद्र राम ने बताया कि इस मामले में निगरानी थाना कांड संख्या 37/26 दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि परिवादी चंदन कुमार की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दारोगा अखिलेश सिंह को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत पटना स्थित निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।









