close
LIVE UPDATE

IPS करते थे न्यूड VIDEO CALL: सब इंस्पेक्टर की योगा टीचर पत्नी ने खोली पोल, प्राइवेट VIDEO-फोटो व अश्लील चेट आया सामने, सरकार ने किया सस्पेंड

IPS Officer Engaged in Nude Video Calls: Sub-Inspector's Yoga Instructor Wife Exposes Him; Private Videos, Photos, and Obscene Chats Surface; Government Suspends Officer.

IPS Ratanlal Dangi : IPS को अय्याशी महंगी पड़ गयी है। महिला के साथ प्राइवेट फोटो-वीडियो और अश्लील चैट वायरल होने के बाद ये कार्रवाई की गयी है। आईपीएस रतनलाल डांगी फिलहाल आईजी के पद पर पदस्थ थे। कुछ महीने पहले एक सब इंस्पेक्टर की योगा टीचर पत्नी ने IPS पर सनसनीखेज आरोप लगाये थे। IPS रतनलाल डांगी छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अफसर हैं। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय निर्धारित किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता (subsistence allowance) दिया जाएगा। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि बिना अनुमति वे मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।

15 अक्टूबर 2025 को शिकायत की थी

महिला ने पिछले साल 15 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई थी। उसमें आरोप लगाया गया कि IPS डांगी 2017 से कोरबा में एसपी रहते हुए सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में आए थे और बाद में वीडियो कॉल्स तथा आधिकारिक बंगले पर बुलाकर दबाव बनाते थे। पीड़िता सब इंस्पेक्टर की पत्नी है। महिला ने दावा किया है आईजी रतनलाल डांगी ने न्यूड होकर उसे वीडियो कॉल करते थे। पति के नक्सल प्रभावित इलाकों में ट्रांसफर करने की धमकी देते थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

न्यूड होकर आईजी करते थे वीडियो कॉल

महिला ने बताया कि वह एक ट्रांसफर का डेढ़ लाख लेते थे, उन्होंने इसी से करोड़ों की प्रॉपटी बनाई। महिला ने बताया कि राजस्थान में IPS रतनलाल डांगी की करोड़ों रुपये की संपत्ति है। महिला ने बताया कि फेसबुक पर उन्होंने मुझे मैसेज करना शुरू किया था। महिला ने बताया कि वह रतनलाल डांगी को योगा सिखाती है। महिला ने कहा कि मेरा पूरा घर बर्बाद हो गया है। उसने मेरे ऊपर केस लेने का प्रेशर बनाया गया था। IPS रतनलाल डांगी ने छह साल तक मेरा शोषण किया। महिला ने कहा कि राजस्थान के जयपुर और उसके गांव में करोड़ों रुपये की संपत्ति है।

सब इंस्पेक्टर की पत्नी थी योगा टीचर

महिला ने कहा कि मैंने ही उन्हें योग करने के सारे अभ्यास सिखाए हैं। महिला ने कहा कि उसने अपने बेटे के नाम से जमीन खरीदी और कहा था कि यहां पर मैं अस्पताल बनाऊंगा। महिला ने दावा किया कि इस पूरे प्रकरण के बाद मेरी मेरे पति से नहीं बनती है। मेरी पूरी जिंदगी बर्बाद हो गई है। महिला ने कहा कि मेरी और IPS डांगी की मुलाकात 2017 में कोरबा में हुई थी। उस समय वह कोरबा जिले के एसपी थे। इसके बाद वह उन्हें योग सिखाने लगी थी। डांगी की दंतेवाड़ा में पदस्थापना के बाद वह न्यूड होकर वीडियो कॉल करता था। राजनांदगांव और सरगुजा में आईजी बनने के बाद डांगी ने उसका यौन शोषण किया। इस दौरान महिला ने कई सबूत भी पुलिस मुख्यालय में जमा कराए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिना इजाजत मुख्यालय से बाहर नहीं जायेंगे

छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग द्वारा जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ एक महिला द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिनमें यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग जैसे मामले शामिल हैं। आदेश में उल्लेख किया गया है कि इन आरोपों के आधार पर उनके आचरण की जांच की जा रही है और प्रथम दृष्टया मामला गंभीर प्रकृति का पाया गया है। इसी वजह से जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

शिक्षक से IPS बनने तक का सफर

कोरबा, बिलासपुर, कांकेर और बीजापुर जिले के एसपी रहे हैं। रतनलाल डांगी ने महज 20 साल की उम्र में सरकारी स्कूल में शिक्षक के रूप में नौकरी शुरू की थी। छह साल तक अध्यापन करने के बाद उन्होंने आरपीएससी परीक्षा पास कर टैक्स इंस्पेक्टर बने. इसके बाद नायब तहसीलदार पद पर भी चयन हुआ। आखिरकार उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2002 में ऑल इंडिया रैंक 226 हासिल कर 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी बने और छत्तीसगढ़ कैडर मिला।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *