VIDEO-…जब मंत्री फूट-फूटकर रोये: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे पर गमों का सैलाब, मंत्री अशोक चौधरी फफक-फफक रोने लगे…
VIDEO—...When a Minister Broke Down: An Outpouring of Grief Over Chief Minister Nitish Kumar's Resignation; Minister Ashok Choudhary Weeps Inconsolably...

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनके राज्यसभा जाने की पुष्टि के बाद जेडीयू नेताओं में भावुक माहौल देखने को मिला, वहीं उनके मुख्यमंत्री पद छोड़ने की अटकलें भी तेज हो गई हैं।
________________________________________
Minister Crying Viral Video: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद (एमएलसी) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा अवधेश नारायण सिंह द्वारा स्वीकार भी कर लिया गया है। इस कदम के साथ ही यह लगभग तय माना जा रहा है कि नीतीश कुमार अब सक्रिय रूप से दिल्ली की राजनीति में अपनी भूमिका निभाएंगे, क्योंकि वे राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं।
नीतीश कुमार के इस फैसले से जहां राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है, वहीं उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के भीतर भावुक माहौल भी देखने को मिल रहा है। खासतौर पर उनके करीबी सहयोगी और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी मीडिया से बातचीत के दौरान खुद को संभाल नहीं पाए और भावुक होकर रो पड़े। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का जाना सिर्फ एक राजनीतिक बदलाव नहीं, बल्कि व्यक्तिगत तौर पर भी एक बड़ी क्षति जैसा है।
इससे पहले जेडीयू के विधान पार्षद संजय गांधी ने विधान परिषद के सभापति को नीतीश कुमार का इस्तीफा सौंपा। इस दौरान बिहार सरकार के एक अन्य वरिष्ठ मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि चूंकि नीतीश कुमार अब राज्यसभा सदस्य चुने जा चुके हैं, इसलिए संवैधानिक नियमों के तहत उन्हें एमएलसी पद छोड़ना आवश्यक था।
हालांकि, मुख्यमंत्री पद से उनके इस्तीफे को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कोई तिथि घोषित नहीं की गई है, लेकिन संकेत साफ हैं कि आने वाले समय में वे मुख्यमंत्री पद भी छोड़ सकते हैं। इस संभावित बदलाव को लेकर राज्य की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नीतीश कुमार का दिल्ली की राजनीति में जाना राष्ट्रीय स्तर पर उनकी सक्रियता को बढ़ाएगा।
वहीं बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की संभावना भी अब प्रबल हो गई है। यह देखना दिलचस्प होगा कि उनके बाद राज्य की कमान किसे सौंपी जाती है और जेडीयू इस बदलाव को किस तरह संभालती है।नीतीश कुमार लंबे समय से बिहार की राजनीति के केंद्र में रहे हैं और उनके नेतृत्व में राज्य ने कई महत्वपूर्ण बदलाव देखे हैं। अब उनके जाने की खबर पर राजनीति गरमायी हुई है।
लिंक को ओपन कर देखे वीडियो
https://x.com/i/status/2038534198387167599









