close
LIVE UPDATE

महिला सिपाही रहस्यमयी तरीके से हो गयी गायब, ट्रेनिंग से लौटते ही प्रेमी संग हो गयी फरार, परिजनों ने किडनैपिंग का केस कराया दर्ज…

Female Constable Mysteriously Disappears; Flees with Lover Immediately Upon Returning from Training; Family Files Kidnapping Case.

एक महिला जवान के प्रेमी संग फरार होने का मामला सामने आया है। हालांकि इस मामले में परिजनों ने युवक पर शादी का झांसा देकर अपहरण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
________________________________________
Lady Sipahi Farar /11.4.26: ट्रेनिंग से लौटते ही महिला सिपाही अपने प्रेमी संग फरार हो गयी। हालांकि परिजनों ने इस मामले में किडनैपिंग का केस दर्ज कराया है। पूरा मामला बिहार के दरभंगा जिले का है, जहां घनश्यामपुर थाना क्षेत्र की है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।पीड़ित परिवार के अनुसार, युवती हाल ही में लखीसराय से होमगार्ड की ट्रेनिंग पूरी कर 31 दिसंबर की शाम को अपने घर लौटी थी।

सिपाही बनने पर परिवार के लिए यह खुशी का मौका था, लेकिन अगले ही दिन 1 जनवरी की दोपहर महिला घर से बाहर निकली और फिर वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिवार ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।लापता महिला सिपाही के भाई ने घनश्यामपुर थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उसकी बहन का अपहरण शादी की नीयत से किया गया है।

शिकायत में बहेड़ा थाना क्षेत्र के नंदापट्टी गांव निवासी बिमल पासवान पर यह आरोप लगाया गया है कि उसने शादी का झांसा देकर महिला को अपने साथ भगा लिया।परिजनों का कहना है कि काफी खोजबीन के बाद उन्हें जानकारी मिली कि उक्त युवक ही युवती को अपने साथ ले गया है। इस मामले को सुलझाने के लिए परिवार और समाज के लोगों ने कई बार प्रयास भी किए।

बताया गया कि आरोपी के घर जाकर उसके पिता मनोज पासवान से बातचीत करने की कोशिश की गई, लेकिन वहां विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि इस दौरान उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की गई।सबसे चिंताजनक बात यह है कि युवती पिछले करीब चार महीने से लापता है और महिला का मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। इससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है। परिजन लगातार प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे हैं और युवती की सुरक्षित बरामदगी की मांग कर रहे हैं।

इस मामले में घनश्यामपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संभावित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं।
  • ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *