close
LIVE UPDATE

रील वाली दारोगा: वर्दी में Instagram Reel बनाना पड़ा भारी, SI प्रियंका पटेल की वायरल वीडियो पर जांच शुरू

दमोह की SI प्रियंका पटेल की वर्दी में बनाई गई इंस्टाग्राम रील वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया। सोशल मीडिया पर आलोचना के बीच पुलिस विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं।

SI Priyanka Patel: “खुद की समस्याएं सुलझ नहीं रहीं और नौकरी दूसरों की समस्या सुलझाने वाली कर ली।” महिला दारोगा की वर्दी में वायरल हुई Reel तो कार्रवाई की तलवार लटक गयी। विभाग ने जांच के आदेश दे दिये हैं। मामला मध्य प्रदेश के दमोह जिले में जबलपुर नाका चौकी की है।

जहां की प्रभारी सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रियंका पटेल की इंस्टाग्राम रील सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वर्दी में बनाई गई इस रील के कैप्शन को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं।

रील के कैप्शन पर उठा विवाद

जानकारी के मुताबिक, प्रियंका पटेल ने 19 जून 2026 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट ‘SI Priyanka Patel_si_cop’ से एक रील पोस्ट की थी। वीडियो में वह पुलिस की वर्दी पहनकर कुर्सी पर बैठी दिखाई दे रही हैं। रील पर लिखा था—
“खुद की समस्याएं सुलझ नहीं रहीं और नौकरी दूसरों की समस्या सुलझाने वाली कर ली।”
रील वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे पुलिस वर्दी और पद की गरिमा से जोड़ते हुए सवाल उठाए। विवाद बढ़ने के बाद संबंधित वीडियो इंस्टाग्राम से हटा दिया गया।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं SI प्रियंका

प्रियंका पटेल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 149 से अधिक रील्स मौजूद हैं। उनके 2,300 से अधिक फॉलोअर्स हैं, जबकि वह 96 लोगों को फॉलो करती हैं। अकाउंट पर डांस और अन्य तरह की कई रील्स भी अपलोड की गई हैं, जिनमें कुछ वीडियो को 40 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

पुलिस विभाग ने दिए जांच के निर्देश

एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया ने बताया कि जबलपुर नाका चौकी प्रभारी का वीडियो सामने आया है। पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आचरण एवं व्यवहार में संयम बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश हैं। वर्दी में व्यक्तिगत सोशल मीडिया रील या ऐसे वीडियो, जिनसे अनुशासनहीनता का संदेश जाए, उन्हें उचित नहीं माना जाता।

जांच के बाद होगा फैसला

फिलहाल पुलिस विभाग मामले की जांच कर रहा है। जांच पूरी होने के बाद यह तय किया जाएगा कि संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी या नहीं।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *