close
LIVE UPDATE

टाईगर श्राफ को गोली मारने वाले तीन आरोपी पकड़ाये, नेपाल भागने की फिराक में थे गोलीबाज, बिहार कनेक्शन भी आया सामने

कोटा। अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में पुलिस ने क्विक एक्शन दिखाया है। फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाले अनिल पंडित से जुड़े मामले में कोटा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फायरिंग मामले में कथित तौर पर शामिल तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी जयपुर से दिल्ली होते हुए नेपाल की ओर भागने की फिराक में थे। अब आरोपी मुंबई पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ट्रेन में तलाश, 15 मिनट में घेराबंदी

कोटा शहर की पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने घटनाक्रम का खुलासा करते हुए बताया कि मुंबई पुलिस के डीसीपी क्राइम से सूचना मिलने के बाद कोटा पुलिस को अलर्ट कर दिया गया था। सूचना थी कि आरोपी ट्रेन से सफर कर रहे हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद पुलिस टीम ने ट्रेन की तलाशी शुरू की और महज 15 मिनट में पूरी ट्रेन को सर्च कर लिया। आरोपियों के भागने की आशंका को देखते हुए ट्रेन को घेर लिया गया था। पुलिस ने रेलवे ट्रैक के आसपास भी टीम तैनात की थी, ताकि आरोपी भागने की कोशिश करें तो उन्हें पकड़ा जा सके।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जयपुर से दिल्ली और फिर नेपाल भागने का था प्लान

पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी वहां से निकल गए थे। उनकी योजना जयपुर में ट्रेन से उतरने, फिर बस से दिल्ली पहुंचने और वहां से नेपाल की ओर भागने की थी। हालांकि, पुलिस की सतर्कता के चलते उनकी योजना सफल नहीं हो सकी।

 

अनिल पंडित के संपर्क में था रेहान

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाला अनिल पंडित रेहान के संपर्क में था। रेहान ने सोनीपत निवासी एक नाबालिग को भी अपने साथ लिया था। इसके अलावा मुंबई निवासी ऋतिक कुर्मी उर्फ रोशन को भी हिरासत में लिया गया है।

 

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों में सोनीपत, हरियाणा का रेहान उर्फ सुक्का पुत्र रईसउद्दीन और बिहार के बेगूसराय के पिपरई निवासी ऋतिक कुर्मी उर्फ रोशन शामिल हैं। ऋतिक कई वर्षों से मुंबई में रह रहा था और रैपिडो चालक के रूप में काम करता था। वहीं, रेहान और नाबालिग मजदूरी से जुड़े हुए हैं।

 

दो आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं मामले

पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में से दो के खिलाफ पहले से बाइक चोरी और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। हालांकि, तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है।

 

मुंबई पुलिस करेगी आगे की जांच

कोटा पुलिस ने स्पष्ट किया कि मामले की विस्तृत जांच मुंबई पुलिस करेगी। मुंबई पुलिस की टीम भी कोटा पहुंच चुकी है। आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए मुंबई पुलिस को सौंपा जाएगा, जहां उनसे फायरिंग की घटना और अनिल पंडित से उनके कथित संपर्कों को लेकर पूछताछ की जाएगी।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *