close
LIVE UPDATE

CM Marriage News: 56 की उम्र में मुख्यमंत्री ने पत्रकार निधि राजदान से रचाई शादी! खुद शेयर की तस्वीरें, जानिए कौन हैं उनकी नई पत्रकार पत्नी

Journlist Nidhi Rajdan। राजनीति से इस वक्त एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक हलचल मचा दी है। मुख्यमंत्री ने टीवी पत्रकार से शादी रचायी है। खुद मुख्यमंत्री ने ही सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पत्रकार से अपनी शादी कंफर्म की है। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर ली है। उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार और टीवी एंकर निधि राजदान के साथ शादी की है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खास बात यह है कि इस निजी रिश्ते की खबर खुद उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करके दी। उनकी एक छोटी सी पोस्ट ने देखते ही देखते सुर्खियां बटोर लीं।उमर अब्दुल्ला ने तस्वीरों के साथ लिखा, ‘A new journey began yesterday’ यानी कल एक नए सफर की शुरुआत हुई। वहीं निधि राजदान ने भी अंगूठी की इमोजी के साथ ‘It’s done bro’ लिखकर प्रतिक्रिया दी। दोनों की इन पोस्ट के बाद शादी की खबर की चर्चा तेज हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने 30 अक्टूबर को शादी की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

hv86afza0aawdkt
hv86afza0aawdkt

30 अक्टूबर को निजी समारोह में हुई शादी, दिल्ली में रिसेप्शन की चर्चा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने 30 अक्टूबर को श्रीनगर में करीबी लोगों और परिवार की मौजूदगी में निजी समारोह में शादी की। समारोह को बेहद निजी रखा गया था। इसके बाद 31 अक्टूबर को दिल्ली में एक खास रिसेप्शन आयोजित किए जाने की खबरें भी सामने आई हैं।हालांकि, शादी के समारोह से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं और कानूनी औपचारिकताओं पर दोनों की ओर से विस्तृत सार्वजनिक जानकारी सामने नहीं आई है।

hv86afwbmaauwbh
hv86afwbmaauwbh

कौन हैं निधि राजदान, जिनसे उमर अब्दुल्ला ने की शादी?

निधि राजदान भारतीय पत्रकारिता का जाना-पहचाना नाम हैं। वह लंबे समय तक NDTV से जुड़ी रहीं और देश की राजनीति, अंतरराष्ट्रीय मामलों तथा जम्मू-कश्मीर से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों की रिपोर्टिंग की है।

hv86afdbkaawkoq
hv86afdbkaawkoq

निधि ने दिल्ली के प्रतिष्ठित लेडी श्रीराम कॉलेज से पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की शिक्षा हासिल की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत NDTV से की थी और करीब 21 वर्षों तक इस संस्थान में काम किया।

hv86afea4aa24yj
hv86afea4aa24yj

वह NDTV के चर्चित कार्यक्रम ‘Left, Right & Centre’ की एंकर भी रही हैं। वर्ष 2020 में उन्होंने NDTV छोड़ने की घोषणा की थी। उस समय उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में नौकरी मिलने की जानकारी दी थी। बाद में उन्होंने खुलासा किया था कि हार्वर्ड में नौकरी का प्रस्ताव साइबर धोखाधड़ी का हिस्सा था और वह इसका शिकार हुई थीं।निधि राजदान लेखिका भी हैं। उनकी चर्चित किताब ‘Left, Right & Centre: The Idea of India’ राजनीति और भारतीय लोकतंत्र से जुड़े विषयों पर आधारित है।

 

कौन हैं उमर अब्दुल्ला? जम्मू-कश्मीर की राजनीति का बड़ा चेहरा

उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर की राजनीति का प्रमुख चेहरा हैं। वह नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता हैं और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के बेटे हैं। अक्टूबर 2024 में उन्होंने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।उमर अब्दुल्ला पहले भी अपने राजनीतिक फैसलों और निजी जीवन को लेकर चर्चा में रहे हैं। अब निधि राजदान के साथ शादी की खबर ने एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में ला दिया है।

 

1994 में पायल अब्दुल्ला से हुई थी पहली शादी, दो बेटे भी हैं

उमर अब्दुल्ला की पहली शादी वर्ष 1994 में पायल नाथ से हुई थी। दोनों की मुलाकात दिल्ली के ओबेरॉय होटल में हुई थी। इस शादी से उनके दो बेटे जाहिर और जमीर हैं।हालांकि, समय के साथ दोनों के रिश्तों में दूरी आ गई और वे लंबे समय से अलग रह रहे थे। वर्ष 2011 में उमर अब्दुल्ला ने सार्वजनिक रूप से अपने अलग रहने की बात स्वीकार की थी।दोनों के बीच तलाक का मामला लंबे समय तक अदालत में चला। उमर अब्दुल्ला ने तलाक की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

 

जुलाई 2026 में सुप्रीम कोर्ट ने खत्म किया था पहला विवाह

उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला के वैवाहिक विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने 31 जुलाई 2026 को अहम आदेश दिया था। दोनों पक्षों की आपसी सहमति और विवादों को समाप्त करने की सहमति के बाद संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत उनका विवाह समाप्त कर दिया गया था।

 

अदालत के सामने दोनों पक्षों ने अपने वैवाहिक संबंध को आगे जारी नहीं रखने और लंबित विवादों को सुलझाने की सहमति जताई थी। इस फैसले के करीब तीन महीने बाद उमर अब्दुल्ला की निधि राजदान के साथ शादी की खबर सामने आई है।

 

 

सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर

उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। राजनीतिक और मीडिया जगत में भी यह खबर चर्चा का विषय बनी हुई है।

मुख्यमंत्री की निजी जिंदगी का यह नया अध्याय इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि दोनों ने अपनी खुशी को सोशल मीडिया पर बेहद छोटे लेकिन खास संदेशों के जरिए साझा किया। उमर का ‘नया सफर’ और निधि का ‘इट्स डन ब्रो’ वाला अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है।

अब दोनों की नई शुरुआत को लेकर शुभकामनाओं का दौर जारी है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *