Railway Recruitment 2026: रेलवे में 4651 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं-ITI पास युवाओं को मौका, बिना परीक्षा होगा चयन, 11 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 के तहत 4651 पदों पर आवेदन शुरू। 10वीं में 50% और ITI पास युवा 11 दिसंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भरें। चयन बिना परीक्षा होगा।

Railway Job : रेलवे में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), नॉर्दर्न रेलवे ने 4651 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती में उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू से नहीं गुजरना होगा। चयन 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 11 दिसंबर 2026 रात 11:59 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।
10वीं में 50 प्रतिशत अंक के साथ ITI अनिवार्य
नॉर्दर्न रेलवे की अप्रेंटिस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को कुछ शैक्षणिक योग्यताएं पूरी करनी होंगी।
• उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है।
• 10वीं में कम से कम 50 प्रतिशत कुल अंक होने चाहिए।
• संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान का ITI प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।
• 10वीं और ITI की निर्धारित योग्यता 6 नवंबर 2026 तक पूरी होनी चाहिए।
जिन अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम निर्धारित तारीख तक घोषित नहीं हुआ था, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।
15 से 24 साल के युवा कर सकते हैं आवेदन
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष से कम निर्धारित की गई है। आयु की गणना 11 दिसंबर 2026 के आधार पर होगी।आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
• SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट।
• OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट।
• दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट।
बिना लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के बनेगी मेरिट लिस्ट
इस भर्ती में चयन प्रक्रिया उन युवाओं के लिए खास है, जो परीक्षा दिए बिना अप्रेंटिसशिप का अवसर तलाश रहे हैं। रेलवे की ओर से कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाएगा।उम्मीदवारों के 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट तैयार होगी। दोनों योग्यताओं को समान वेटेज दिया जाएगा।
यानी 10वीं और ITI के अंकों का औसत चयन का आधार बनेगा।मेरिट लिस्ट में स्थान पाने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट फरवरी 2027 में जारी होने की संभावित तिथि है।
आवेदन के लिए कितनी देनी होगी फीस?
आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है।
• सामान्य, OBC और EWS वर्ग के लिए 100 रुपये।
• SC, ST, PwBD और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं।
• शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
घर बैठे ऐसे भरें रेलवे अप्रेंटिस भर्ती का फॉर्म
इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।
1. सबसे पहले रेलवे रिक्रूटमेंट सेल नॉर्दर्न रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट https://rrcnr.org पर जाएं।
2. होमपेज पर Engagement of Act Apprentice 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
3. ऑनलाइन आवेदन लिंक खोलकर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
4. लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
5. 10वीं और ITI के अंक तथा संबंधित ट्रेड की जानकारी सावधानी से दर्ज करें।
6. निर्धारित प्रारूप में फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
7. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
8. फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान
अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपने ITI ट्रेड के अनुसार उपलब्ध प्रशिक्षण सीटों और संबंधित यूनिट की जानकारी जरूर जांचनी चाहिए। गलत ट्रेड या यूनिट का चयन करने पर आवेदन निरस्त हो सकता है।
एक अन्य महत्वपूर्ण बात यह है कि अप्रेंटिसशिप पूरी करने के बाद रेलवे में स्थायी नौकरी मिलने की गारंटी नहीं है। यह भर्ती अप्रेंटिस प्रशिक्षण के लिए है, नियमित रेलवे पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए नहीं।
महत्वपूर्ण तारीखें:
• आवेदन शुरू: 11 नवंबर 2026
• आवेदन की अंतिम तारीख: 11 दिसंबर 2026
• मेरिट लिस्ट की संभावित तारीख: फरवरी 2027
आधिकारिक वेबसाइट: https://rrcnr.org












