शिक्षक भर्ती बड़ी खबर: BPSC TRE 4.0 भर्ती में अभ्यर्थियों को राहत, 33,320 शिक्षक पदों पर भर्ती आवेदन की तारीख बढ़ी, जानिये कब है अंतिम तारीख…
Big news for teacher recruitment: Relief for candidates in the BPSC TRE 4.0 recruitment—the application deadline for 33,320 teacher posts has been extended; find out the new last date...

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के तहत 33,320 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। विज्ञापन संख्या 15/2026 के अंतर्गत अभ्यर्थी अब निर्धारित नई तारीख तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
BPSC TRE 4.0: आवेदन और शुल्क भुगतान की नई तारीख
आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है।
o कुल रिक्त पद: 33,320
o विज्ञापन संख्या: 15/2026
o शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 2 नवंबर 2026
o ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 3 नवंबर 2026
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आवेदन और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर लें।
BPSC TRE 4.0 के लिए कहां करें आवेदन?
विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा TRE-4.0 से संबंधित विस्तृत जानकारी, आवेदन प्रक्रिया और आधिकारिक निर्देशों के लिए बिहार लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर जाएं।
आधिकारिक वेबसाइट: https://bpsc.bihar.gov.in/
अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले आयोग की आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए सभी निर्देशों को पढ़िये…











