“मोदी क्या उसका बाप भी जाएगा”… कांग्रेस के कार्यक्रम में बड़ा हंगामा, “मोदी नहीं जाने वाले” कहने वाले शख्स को अध्यक्ष खड़गे के सामने जमकर पीटा…VIDEO

पटना: बिहार की राजधानी पटना में रविवार को कांग्रेस के एक कार्यक्रम के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साध रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने खड़े होकर कहा कि मोदी जी नहीं जाने वाले हैं और जब तक देश में विद्रोह नहीं होगा, तब तक मोदी सरकार नहीं हटेगी।
बताया जा रहा है कि उस व्यक्ति की टिप्पणी पर खड़गे ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कथित तौर पर कहा, “मोदी क्या, उसका बाप भी जाएगा।” आरोप है कि खड़गे ने यह बात तीन बार दोहराई। इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद कुछ लोग उस व्यक्ति पर भड़क गए और उसकी पिटाई कर दी।
राहुल गांधी जी की कांग्रेस को हिंदू धर्म की अटूट आस्था को मानने वाले नेता से परेशानी है,गरीब से परेशानी है,अंग्रेज़ी नहीं बोलने वाले से परेशानी है । इसलिए कभी मोदी जी की माँ को तो आज उनके पिताजी को गाली दिलवा रहे हैं https://t.co/qiCeJeNlww
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) October 25, 2026
पटना में रविवार को कांग्रेस के कार्यक्रम में हंगामा हो गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बापू सभागार में मोदी सरकार और उनकी नीतियों पर बोल रहे थे।
तभी एक शख्स उठकर बोला कि मोदी जी नहीं जाने वाले हैं। जब तक देश में विद्रोह नहीं होगा, मोदी सरकार नहीं हटेगी।
इस पर खड़गे गुस्सा होकर बोले- मोदी क्या उसका बाप भी जाएगा। यह बात उन्होंने 3 बार दोहराई।इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उस शख्स की पिटाई कर दी, जिसने कहा था- मोदी नहीं जाने वाले।
मल्लिकार्जुन खड़गे पटना में बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे।
ये कायर्क्रम कांग्रेस खास कर पार्टी के राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह की तरफ़ से आयोजित किया गया था। अरसे बाद राज्य भर के कांग्रेसी पटना में जुटे थे।
#bihar #BiharNews #Congress #modi— Sunny Sharad (@sunny_sharad) October 25, 2026
श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर अरसे बाद जुटे थे कांग्रेसी
यह कार्यक्रम बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर पटना के बापू सभागार में आयोजित किया गया था। खड़गे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और उसकी नीतियों पर बोल रहे थे।
कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस की ओर से, खासकर पार्टी के राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह की पहल पर किया गया था। लंबे समय बाद इस आयोजन में राज्यभर के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पटना में जुटे थे।
BJP ने ‘वोट चोरी’ कर सरकारें चोरी कर लीं।
पश्चिम बंगाल, हरियाणा, बिहार, महाराष्ट्र में चोरी की सरकार है। हम इन चोरों को सबक जरूर सिखाएंगे।
📍पटना, बिहार https://t.co/JbgS3zzyuB
— Mallikarjun Kharge (@kharge) October 25, 2026
राजनीतिक कार्यक्रम में मारपीट पर उठे सवाल
केंद्र सरकार को लेकर हुई टिप्पणी और उसके बाद सामने आई मारपीट की घटना ने कार्यक्रम के माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। राजनीतिक मंच पर असहमति के बीच किसी व्यक्ति के साथ मारपीट होना भी सवाल खड़े करता है।










