हजारीबाग में ACB की बड़ी कार्रवाई, 9 हजार रुपये रिश्वत लेते पंचायत सेवक रंगेहाथ गिरफ्तार
पंचायत सेवक तालेश्वर दास घूस लेते गिरफ्तार

हजारीबाग: झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ दीपावली के पहले एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड में ACB की टीम ने पंचायत सेवक तालेश्वर दास को कथित तौर पर 9 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। वह कराली और पाताल पंचायत में पंचायत सेवक के पद पर कार्यरत बताए जा रहे हैं। और सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग कर रहे थे।
शिकायत के बाद ACB ने बिछाया जाल
मिली जानकारी के अनुसार, पंचायत सेवक पर सरकारी काम या योजना से संबंधित कार्य के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। इससे परेशान होकर शिकायतकर्ता ने ACB से शिकायत की थी। शिकायत का सत्यापन किए जाने के बाद टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई।
बताया जा रहा है कि तय योजना के तहत ACB की टीम ने पंचायत सेवक को 9 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद संबंधित क्षेत्र में हलचल मच गई है।
इस काम के लिए मांगी गई थी रिश्वत?
जानकारी के मुताबिक सड़क निर्माण के बाद राशि पास करने के एवज में पंचायत सेवक घूस की मांग कर रहे थे। सरकारी काम या योजना के बदले मांगी गई पैसा बिल्कुल गैर कानूनी थी। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया और जांच से संबंधित अन्य जानकारी सामने आने का इंतजार है।











