close
LIVE UPDATE

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: 11 ट्रेनें रद्द, फलकनुमा और गोदावरी एक्सप्रेस के यात्रियों की बढ़ी परेशानी, कहीं आपकी ट्रेन कैंसिल तो नहीं ….

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: 11 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश तट से टकराने की आश

नई दिल्ली/हैदराबाद: देश भर में चक्रवात अर्नब का भय सता रहा है।कहीं स्कूल बंद तो कही ट्रेन से लेकर अन्य कार्यालय बंद किए जा रहे है। सभी विभाग अपने तरीके से तैयारी में जुटा है ताकि नुकसान कम से कम हो।

वहीं चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर रेलवे ने सतर्कता बढ़ा दी है। चक्रवात के 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका के मद्देनजर दक्षिण मध्य रेलवे ने 11 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से रद्द किया गया है। ये ट्रेन दक्षिण की तरफ जाने वाली हैं। जिसका संपर्क समुद्री इलाके से रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रद्द की गई ट्रेनों में फलकनुमा एक्सप्रेस, गोदावरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस और गरीबरथ एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल बताई जा रही हैं। मौसम की स्थिति को देखते हुए रेलवे ट्रेनों के मार्ग और समय में भी बदलाव कर सकता है।

रेलवे ने यात्रियों को किया अलर्ट

चक्रवात के संभावित प्रभाव को देखते हुए रेलवे ने संवेदनशील रेलखंडों पर निगरानी बढ़ाने और आपातकालीन राहत व्यवस्था तैयार रखने की बात कही है। यात्रियों को आवश्यक सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की लाइव स्थिति जरूर जांच लें, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

यात्रा से पहले ट्रेन का लाइव स्टेटस जांचें।
ट्रेन रद्द होने या मार्ग बदलने की सूचना पर ध्यान दें।
रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से जानकारी लें।
मौसम विभाग की चेतावनियों को नजरअंदाज न करें।
दक्षिण मध्य रेलवे के मुताबिक, 27 अक्टूबर को रवाना होने वाली 10 ट्रेनें और 28 अक्टूबर को रवाना होने वाली एक ट्रेन रद्द की गई है। नागरसोल-नरसापुर एक्सप्रेस का परिचालन भी आंशिक रूप से रद्द किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *