close
LIVE UPDATE

हजारीबाग में ACB की बड़ी कार्रवाई, 9 हजार रुपये रिश्वत लेते पंचायत सेवक रंगेहाथ गिरफ्तार

पंचायत सेवक तालेश्वर दास घूस लेते गिरफ्तार

हजारीबाग: झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ दीपावली के पहले एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड में ACB की टीम ने पंचायत सेवक तालेश्वर दास को कथित तौर पर 9 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। वह कराली और पाताल पंचायत में पंचायत सेवक के पद पर कार्यरत बताए जा रहे हैं। और सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग कर रहे थे।

शिकायत के बाद ACB ने बिछाया जाल

मिली जानकारी के अनुसार, पंचायत सेवक पर सरकारी काम या योजना से संबंधित कार्य के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। इससे परेशान होकर शिकायतकर्ता ने ACB से शिकायत की थी। शिकायत का सत्यापन किए जाने के बाद टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई।
बताया जा रहा है कि तय योजना के तहत ACB की टीम ने पंचायत सेवक को 9 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद संबंधित क्षेत्र में हलचल मच गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस काम के लिए मांगी गई थी रिश्वत?

जानकारी के मुताबिक सड़क निर्माण के बाद राशि पास करने के एवज में पंचायत सेवक  घूस की मांग कर रहे थे। सरकारी काम या योजना के बदले मांगी गई पैसा बिल्कुल गैर कानूनी थी। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया और जांच से संबंधित अन्य जानकारी सामने आने का इंतजार है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *