close
LIVE UPDATE

अग्निवारों की बल्ले बल्ले: 4 साल में नौकरी नहीं होगी खत्म, सरकार का बड़ा ऐलान

अग्निवीरों को 2 साल का सेवा विस्तार, अब 6 साल तक सेना में रहने का मौक

Agniveer Scheme Update: भारतीय सेना में अग्निवीरों की सेवा अवधि को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला किया है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने घोषणा की है कि चार साल की सेवा पूरी करने के बाद बाहर होने वाले 75 प्रतिशत अग्निवीरों को अब दो साल का अतिरिक्त सेवा अवसर दिया जाएगा।
इस फैसले से अग्निवीरों को सेना में अपनी सेवा जारी रखने और नियमित सैन्य सेवा में शामिल होने की दिशा में एक और अवसर मिल सकेगा।

अग्निपथ योजना में अब 6 साल तक सेवा का अवसर

मूल अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों को 4 साल के लिए सेना में भर्ती किया जाता था। चार साल की सेवा पूरी होने के बाद 25 प्रतिशत अग्निवीरों को योग्यता और मेरिट के आधार पर नियमित सैन्य सेवा में शामिल करने का प्रावधान था, जबकि बाकी 75 प्रतिशत को सेवा से बाहर होना पड़ता था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लेकिन अब नए फैसले के तहत इन 75 प्रतिशत अग्निवीरों को भी दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार दिया जाएगा। यानी उन्हें कुल छह साल तक सेना में सेवा देने का अवसर मिल सकता है।

दो साल बाद भी मिलेगा नियमित नौकरी का मौका

CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमणि के मुताबिक, अतिरिक्त दो साल (4+2) की सेवा पूरी करने के बाद जो अग्निवीर सशस्त्र बलों में आगे भी बने रहना चाहते हैं, उन्हें नियमित सेना में शामिल होने के लिए आवेदन का अवसर मिलेगा। हालांकि, इसके लिए निर्धारित वस्तुनिष्ठ चयन मानदंडों को पूरा करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहले बैच के अग्निवीरों को मिलेगा फायदा

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 14 जून 2022 को अग्निपथ योजना की शुरुआत की थी। अब इस योजना के तहत भर्ती हुए पहले बैच के अग्निवीरों का चार साल का कार्यकाल पूरा होने वाला है। ऐसे में सरकार का यह फैसला उनके भविष्य और सेना में आगे सेवा जारी रखने के अवसर के लिहाज से महत्वपूर्ण है।मतलब साफ है कि अब अग्निवीर 4 साल नहीं 6 साल तक नौकरी में रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *