close
LIVE UPDATE

देवरिया हत्याकांड: शिक्षिका की हत्या कर डिक्की में 7 घंटे तक कार में शव लेकर घूमता रहा स्कूल मैनेजर

देवरिया में शिक्षिका की हत्या, डिक्की में शव रख 7 घंटे घूमता रहा स्कूल मैनेजर

Teacher news: महिला शिक्षिका की फसल डब्ज कर हत्या फिर उसके शव को डिक्की में डाल कर 7 घंटे तक शहर भर घूमने का मामला सामने आया है। आरोप ये भी है कि टीचर का गला कार के बीच वाली सीट के किया गया।मामला देवरिया में महिला शिक्षिका रानी विश्वकर्मा हत्याकांड का है। हत्या के आरोप में स्कूल प्रबंधक विजय निषाद को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, शादी का दबाव बनाए जाने से नाराज आरोपी ने शिक्षिका की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को अपनी कार की डिक्की में छिपाकर करीब सात घंटे तक इधर-उधर घूमता रहा।

 प्रेम प्रसंग से लेकर शादी करने तक में विवाद

पुलिस जांच के अनुसार, रानी विश्वकर्मा और स्कूल प्रबंधक विजय निषाद के बीच नजदीकी संबंध थे। बताया जा रहा है कि विजय पहले से शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं। रानी उस पर शादी करने का दबाव बना रही थीं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

31 अक्टूबर की सुबह रानी स्कूल पहुंची थीं। वहां से आरोपी उन्हें अपनी घुमाने  के नाम पर वैगनआर कार में बैठाकर सुनसान जगह पर ले गया। पुलिस का आरोप है कि इसी दौरान कार की बीच वाली सीट पर ही रानी का गला दबाकर उनकी हत्या कर दी गई।

डिक्की में शव रखकर दिनभर घूमता रहा

हत्या के बाद आरोपी ने शव को कार की डिक्की में रख दिया। इसके बाद वह कई घंटों तक कार लेकर अलग-अलग स्थानों पर घूमता रहा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने इस दौरान मृतका का मोबाइल भी तोड़कर फेंक दिया और एटीएम कार्ड को भी रास्ते में फेंक दिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी अंधेरा होने का इंतजार करता रहा। रात करीब 8:30 बजे उसने देवरिया के रुद्रपुर इलाके में श्रीनेत ग्लोबल स्कूल के पास झाड़ियों में शव फेंक दिया और वहां से फरार हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने स्कूल मैनेजर को किया गिरफ्तार

शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान स्कूल प्रबंधक विजय निषाद की भूमिका सामने आई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर कार समेत कई अहम साक्ष्य जुटाए गए हैं। कार की फॉरेंसिक जांच भी कराई गई है।

परिजनों ने उठाए अन्य लोगों की भूमिका पर सवाल
मृतका के परिजनों ने इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की आशंका भी जताई है। पुलिस इस पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फिलहाल मुख्य आरोपी विजय निषाद की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले से जुड़े अन्य साक्ष्यों को जोड़ने में जुटी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *