close
LIVE UPDATE

झारखंड : WhatsApp ग्रुप में हुई दोस्ती, फिर शुरू हुई कहानी! दूसरे की पत्नी को ले जाने के आरोप में फंसे हसन को हाई कोर्ट से राहत, मिल गयी जमानत

गोड्डा के महागामा मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने हसन को जमानत दी। WhatsApp ग्रुप में हुई थी महिला से पहचान, पीड़िता के परिवार को परेशान नहीं करने की शर्त।

रांची। दूसरे की बीबी को भगा ले जाने वाले युवक को आखिरकार हाईकोर्ट से जमानत मिल गयी है। WhatsApp ग्रुप में हुई एक पहचान धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और फिर मामला थाने से होता हुआ हाई कोर्ट तक पहुंच गया। आरोप है कि हसन एक व्यक्ति की पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पत्नी के लापता होने पर पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मामले में जेल में बंद हसन को अब झारखंड हाई कोर्ट से राहत मिल गई है। अदालत ने उसे जमानत देने का आदेश दिया है।मामला गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र का है। हाई कोर्ट ने हसन को 25 हजार रुपये के निजी मुचलके और समान राशि के दो जमानतदारों पर रिहा करने का निर्देश दिया है। हालांकि, जमानत के साथ अदालत ने एक खास शर्त भी रखी है कि वह पीड़िता और उसके परिवार को किसी भी तरह परेशान नहीं करेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

WhatsApp ग्रुप बना दोस्ती की शुरुआत, फिर पहुंच गया मामला थाने

मामले की शुरुआत तब हुई जब शिकायतकर्ता की पत्नी घर से लापता हो गई। पति ने महागामा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई और आशंका जताई कि हसन उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
शिकायतकर्ता ने हसन और अपनी पत्नी के बीच मोबाइल फोन तथा WhatsApp पर हुई बातचीत को इस आशंका का आधार बताया था।वहीं, बचाव पक्ष की कहानी कुछ अलग थी। अदालत में बताया गया कि हसन और महिला की पहचान एक WhatsApp ग्रुप के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। बाद में दोनों को भागलपुर से पकड़ा गया था।

15 जून से जेल में बंद, अब हाई कोर्ट से मिली राहत

जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने बताया कि हसन 15 जून से न्यायिक हिरासत में है। मामले में 31 अगस्त को आरोप गठन भी हो चुका है, लेकिन अब तक किसी गवाह की गवाही नहीं हुई है।बचाव पक्ष ने यह भी दलील दी कि आरोपी और महिला एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं और दोनों बालिग हैं। आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास भी नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोर्ट ने लगाई ऐसी शर्त, पीड़िता के परिवार से नहीं कर सकेगा परेशानी

मामले के तथ्यों और परिस्थितियों पर विचार करने के बाद हाई कोर्ट ने हसन को जमानत देने का फैसला किया। अदालत ने 25 हजार रुपये के निजी मुचलके और समान राशि के दो जमानतदारों पर रिहाई का निर्देश दिया।इसके साथ ही साफ कर दिया कि आरोपी पीड़िता और उसके परिवार को किसी भी तरह परेशान नहीं करेगा।

फिलहाल WhatsApp ग्रुप से शुरू हुई दोस्ती और थाने तक पहुंचे इस मामले में हसन को जेल से बाहर आने की राहत मिल गई है। हालांकि, जमानत का मतलब आरोपों से बरी होना नहीं है। मामले की न्यायिक प्रक्रिया आगे जारी रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *