close
LIVE UPDATE

पलामू: गृह प्रवेश की दावत बनी आफत! 200 से अधिक लोग बीमार, 19 की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

पलामू में गृह प्रवेश का भोज खाने से 200 से अधिक बीमार, 19 अस्पताल में भर्ती

पलामू: झारखंड के पलामू जिले में गृह प्रवेश समारोह के दौरान भोज खाने के बाद 200 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने से इलाके में हड़कंप मच गया। सभी लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार बताए जा रहे हैं। इनमें 19 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के जमुना खरडीहा गांव का है। जानकारी के अनुसार, गांव के रहने वाले विमलेश यादव के नवनिर्मित मकान में गृह प्रवेश समारोह आयोजित किया गया था। इस मौके पर गांव के लोगों के साथ आसपास के इलाकों से भी बड़ी संख्या में मेहमान पहुंचे थे। समारोह में सभी ने एक साथ भोजन किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जाता है कि गृह प्रवेश के पूजा पाठ के बाद शनिवार को भोजन करने के बाद कुछ लोगों की तबीयत हल्की खराब हुई थी, लेकिन बाद में उनकी स्थिति सामान्य हो गई। रविवार की सुबह अचानक गांव के लोगों की तबीयत एक-एक कर बिगड़ने लगी। लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते बीमार लोगों की संख्या 200 के पार पहुंच गई।

स्थिति गंभीर होने के बाद 19 लोगों को इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, बड़ी संख्या में ग्रामीण स्थानीय स्तर पर और आसपास के अन्य इलाकों में भी अपना इलाज करा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सिविल सर्जन ने बताया फूड पॉइजनिंग

मामले को लेकर पलामू के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए हैं। 19 लोगों को छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और बीमार लोगों को मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *