close
LIVE UPDATE

WhatsApp पर बड़ा अलर्ट : आप अगर आफिस के कंप्युटर व लैपटॉप में चलाते हैं WhatsApp, एक गलती से लीक हो सकती हैं आपकी निजी चैट, गृह मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट

WhatsApp Web यूजर्स सावधान! गृह मंत्रालय ने साइबर अलर्ट जारी किया है। जानें कैसे आपकी निजी चैट दूसरे पढ़ सकते हैं और अकाउंट सुरक्षित रखने के 5 तरीके।

WhatsApp Web Security Alert: अगर आप ऑफिस या किसी दूसरे के कंप्यूटर पर WhatsApp Web चलाते हैं, तो सावधान हो जाइए। आपकी एक छोटी सी लापरवाही निजी चैट और अकाउंट की सुरक्षा को खतरे में डाल सकती है। केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए साइबर सुरक्षा अलर्ट जारी किया है।

सुनने में चौंकाने वाला जरूर है, लेकिन WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों की एक छोटी सी गलती ऐसा खतरा पैदा कर सकती है। इसी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साइबर सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि सिर्फ ब्राउजर बंद कर देने से WhatsApp Web का सेशन खत्म नहीं होता। ऐसे में अगर आप भी ऑफिस या किसी साझा कंप्यूटर पर WhatsApp Web चलाते हैं, तो सावधान हो जाइए। आपकी एक लापरवाही निजी चैट और अकाउंट दोनों को खतरे में डाल सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि अगर किसी दूसरे व्यक्ति को आपके WhatsApp Web के एक्टिव लॉग-इन सेशन तक पहुंच मिल जाती है, तो वह आपकी निजी बातचीत पढ़ने से लेकर आपके अकाउंट से दूसरों को मैसेज भेजने तक का काम कर सकता है। ऐसे में यूजर्स को साझा और सार्वजनिक कंप्यूटर पर WhatsApp Web इस्तेमाल करते समय खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

आपकी निजी WhatsApp चैट पढ़ सकता है दूसरा व्यक्ति

गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) की नेशनल साइबर क्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट (NCTAU) ने 18 नवंबर को ‘Safe Use of WhatsApp Web’ शीर्षक से एडवाइजरी जारी की थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस एडवाइजरी के मुताबिक, अगर किसी अनधिकृत व्यक्ति को WhatsApp Web के सक्रिय और प्रमाणित सेशन तक पहुंच मिल जाती है, तो वह यूजर के निजी मैसेज पढ़ सकता है। इसके अलावा कॉन्टैक्ट्स और ग्रुप चैट तक भी उसकी पहुंच हो सकती है।

इतना ही नहीं, कोई दूसरा व्यक्ति आपके अकाउंट और पहचान का इस्तेमाल करके आपके संपर्कों को मैसेज भेज सकता है। इससे फिशिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी और सोशल इंजीनियरिंग जैसे साइबर अपराधों का खतरा भी बढ़ सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऑफिस के कंप्यूटर पर WhatsApp Web चलाते समय न करें ये गलती

अक्सर लोग ऑफिस, साइबर कैफे या किसी साझा कंप्यूटर पर WhatsApp Web लॉग-इन करके अपना काम पूरा करते हैं और जल्दबाजी में ब्राउजर बंद करके चले जाते हैं। यही लापरवाही परेशानी की वजह बन सकती है।गृह मंत्रालय की एडवाइजरी में स्पष्ट किया गया है कि सिर्फ ब्राउजर की विंडो या टैब बंद कर देना WhatsApp Web से लॉगआउट होने के बराबर नहीं है।

ऐसे में कंप्यूटर पर आपका लॉग-इन सेशन सक्रिय रह सकता है और बाद में उस सिस्टम का इस्तेमाल करने वाला दूसरा व्यक्ति आपके अकाउंट तक पहुंच बना सकता है।मंत्रालय ने सरकारी, संस्थागत, वित्तीय और अन्य संवेदनशील जानकारियां WhatsApp Web के जरिए साझा कंप्यूटर पर इस्तेमाल करने से बचने की सलाह भी दी है।

WhatsApp Web इस्तेमाल करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान

साइबर सुरक्षा अलर्ट में यूजर्स को कुछ जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।
1. हर बार मैन्युअल लॉगआउट करें: कंप्यूटर पर काम पूरा होने के बाद WhatsApp Web से लॉगआउट करना न भूलें। सिर्फ ब्राउजर बंद करना पर्याप्त नहीं है।
2. साझा कंप्यूटर पर अकाउंट लॉग-इन न छोड़ें: ऑफिस या ऐसे कंप्यूटर पर WhatsApp Web इस्तेमाल करते समय सावधानी रखें, जिसका उपयोग कई लोग करते हैं।
3. सार्वजनिक कंप्यूटर पर लॉग-इन से बचें: साइबर कैफे, होटल के बिजनेस सेंटर और सार्वजनिक कियोस्क जैसे कंप्यूटरों पर अपना WhatsApp अकाउंट लॉग-इन करने से बचें।
4. प्राइवेट ब्राउजिंग का इस्तेमाल करें: अगर किसी भरोसेमंद कंप्यूटर पर अस्थायी रूप से WhatsApp Web चलाना जरूरी हो, तो Incognito या Private Browsing मोड का इस्तेमाल करें। हालांकि, इससे मैन्युअल लॉगआउट की जरूरत खत्म नहीं होती।
5. लिंक्ड डिवाइस चेक करते रहें: अपने फोन में WhatsApp के Linked Devices सेक्शन में जाकर लॉग-इन डिवाइस की जांच करें। कोई अनजान डिवाइस दिखाई दे तो उसे तुरंत लॉगआउट कर दें।

छोटी सी लापरवाही पड़ सकती है भारी

WhatsApp Web ने कंप्यूटर पर मैसेज भेजना, डॉक्यूमेंट साझा करना और ऑफिस का काम करना आसान बना दिया है। लेकिन इसका इस्तेमाल करते समय सुरक्षा का ध्यान रखना भी जरूरी है। खासकर साझा कंप्यूटर पर लॉग-इन करने के बाद अकाउंट को खुला छोड़ना आपकी निजी बातचीत और डिजिटल पहचान को जोखिम में डाल सकता है।

इसलिए अगली बार ऑफिस या किसी दूसरे कंप्यूटर पर WhatsApp Web इस्तेमाल करें, तो काम खत्म होने के बाद मैन्युअल लॉगआउट जरूर करें। साथ ही समय-समय पर Linked Devices की जांच करते रहें। थोड़ी सी सतर्कता आपको बड़े साइबर खतरे से बचा सकती है।

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *