close
LIVE UPDATE

Ranchi News: रांची में 45 हॉस्टल, लॉज और कोचिंग संस्थानों को अंतिम नोटिस, 24 घंटे में बंद नहीं किया तो होगी सीलिंग, जानिये क्या है इसके पीछे की वजह

रांची नगर निगम ने 45 हॉस्टल, लॉज और कोचिंग संस्थानों को अंतिम नोटिस जारी किया है। 24 घंटे में जरूरी दस्तावेज नहीं देने पर संस्थान सील किए जा सकते हैं।

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में नियमों की अनदेखी कर संचालित हो रहे हॉस्टल, लॉज और कोचिंग संस्थानों पर बड़ा एक्शन होने वाला है। अब इनके संचालन के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। रांची नगर निगम ने ऐसे 45 संस्थानों को अंतिम स्मार नोटिस जारी किया है।

सभी संस्थानों को 24 घंटे के भीतर संचालन बंद करने और जरूरी वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित समय-सीमा में आदेश का पालन नहीं करने वाले संस्थानों को सील किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नगर निगम की इस कार्रवाई से शहर के कोचिंग संस्थानों, हॉस्टल और लॉज संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि नियमों का उल्लंघन कर किसी भी संस्थान को संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इन दस्तावेजों के बिना नहीं चलेगा हॉस्टल और कोचिंग संस्थान

रांची नगर निगम के अनुसार, हॉस्टल, लॉज और कोचिंग संस्थानों के संचालन के लिए कई जरूरी दस्तावेज होना अनिवार्य है। इनमें ट्रेड लाइसेंस, हॉस्टल पंजीकरण, वाणिज्यिक होल्डिंग, अग्निशमन विभाग का एनओसी और स्वीकृत भवन प्लान प्रमुख हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011 और झारखंड भवन उपविधि, 2016 के प्रावधानों के तहत इन नियमों का पालन करना जरूरी है। निगम ने संस्थानों को सभी वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

पहले 10 संस्थानों पर हो चुकी है कार्रवाई

नगर निगम ने इससे पहले भी 10 संस्थानों को अंतिम नोटिस जारी किया था। इसके बावजूद आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने और जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर इन संस्थानों का संचालन बंद करा दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्रवाई की जद में आए संस्थानों में लक्ष्य डिफेंस एकेडमी, आरसी फिजिकल एकेडमी, कमांडो फिजिकल एकेडमी, किरण एकेडमी, जीएस नेक्सस, द लर्नर हब, भाभा करियर इंस्टीट्यूट और अयान्श द सिविल सर्विसेज समेत अन्य संस्थान शामिल हैं।

हरिओम टावर और ईस्ट जेल रोड के संस्थान भी रडार पर

अब नगर निगम ने जिन 45 संस्थानों को अंतिम नोटिस जारी किया है, उनमें लालपुर के हरिओम टावर और ली डिजायर कॉम्प्लेक्स स्थित कई कोचिंग संस्थान शामिल हैं।इसके अलावा ईस्ट जेल रोड, सर्कुलर रोड और थड़पखना इलाके के हॉस्टल, लॉज, लाइब्रेरी और कोचिंग संस्थानों को भी नोटिस दिया गया है।इनके अलावा अन्य संस्थानों को भी नोटिस जारी किया गया है।

भवन के स्वीकृत उपयोग के विपरीत गतिविधियों पर भी रोक

रांची नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि स्वीकृत भवन प्लान में जिस उपयोग के लिए अनुमति दी गई है, उसके विपरीत व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ सीलिंग के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

निगम की इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर में संचालित हॉस्टल, लॉज और कोचिंग संस्थानों को निर्धारित नियमों के दायरे में लाना है।अब देखना होगा कि 24 घंटे की निर्धारित समय-सीमा के भीतर संबंधित संस्थान जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करते हैं या नगर निगम उनके खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई करता है।

 

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *