RRB Recruitment 2026: रेलवे में स्टेशन मास्टर बनने का आखिरी मौका, आज आवेदन की अंतिम तारीख; 35,400 रुपये मिलेगी बेसिक सैलरी
RRB Station Master Recruitment 2026: रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर आवेदन की आज आखिरी तारीख है। जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया, ₹35,400 सैलरी और आवेदन का तरीका।

Railway Jobs 2026: रेलवे में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से स्टेशन मास्टर के पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन करने का मौका जल्द खत्म होने वाला है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन करने की आज यानी 25 नवंबर 2026 को आखिरी तारीख है।
ऐसे में जिन योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास फॉर्म भरने का आज अंतिम मौका है। इस भर्ती के तहत चयनित अभ्यर्थियों को सातवें वेतन आयोग के लेवल-6 के अनुसार 35,400 रुपये शुरुआती बेसिक सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा।
ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, उनके पास आवेदन करने के लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है। यह भर्ती केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (CEN) संख्या 08/2026 के तहत निकाली गई है। उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक आवेदन वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।
1265 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती के माध्यम से देश के विभिन्न रेलवे जोन में स्टेशन मास्टर के कुल 1265 पदों को भरा जाएगा। इनमें अनारक्षित वर्ग के 542, एससी के 176, एसटी के 104, ओबीसी के 296 और ईडब्ल्यूएस वर्ग के 147 पद शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व सैनिकों के लिए 133 पदों का क्षैतिज आरक्षण भी निर्धारित है।जोनवार रिक्तियों में मुंबई, जम्मू-श्रीनगर, चेन्नई और तिरुवनंतपुरम जैसे रेलवे बोर्ड के अंतर्गत भी बड़ी संख्या में पद रखे गए हैं।
कितनी मिलेगी सैलरी?
स्टेशन मास्टर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स लेवल-6 के अनुसार वेतन दिया जाएगा। इस पद के लिए शुरुआती बेसिक सैलरी 35,400 रुपये प्रतिमाह निर्धारित है। इसके अतिरिक्त नियमानुसार महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और अन्य अनुमन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा।
कैसे होगा चयन?
स्टेशन मास्टर भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:
1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
2. कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT)
3. दस्तावेज सत्यापन (DV)
4. मेडिकल परीक्षण (ME)
पहले चरण की CBT परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को CBAT के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया पूरी होगी। सभी चरणों के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी।
कब तक कर सकते हैं आवेदन?
RRB स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 25 नवंबर 2026 निर्धारित है। उम्मीदवार रात 11:59 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 27 नवंबर 2026 है।अभ्यर्थियों को सलाह है कि अंतिम समय की तकनीकी परेशानियों से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
आधिकारिक वेबसाइट: https://www.rrbapply.gov.in/
नोट: आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन में पात्रता, आयु सीमा, शुल्क और अन्य शर्तों की जानकारी जरूर जांच लें।












