close
LIVE UPDATE

Jharkhand School Exam 2026: झारखंड में दिसंबर में होगी कक्षा 1 से 8वीं तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा, JCERT ने जारी किया कार्यक्रम

झारखंड के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8वीं तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 14 से 16 दिसंबर 2026 तक होगी। JCERT ने परीक्षा कार्यक्रम, समय और रिजल्ट की तारीख जारी की।

Scholl Half Yearly Exam: झारखंड के सरकारी विद्यालयों में परीक्षा को लेकर अहम फैसला हुआ है। जानकारी के मुताबिक शैक्षणिक सत्र 2026-27 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा अब निर्धारित समय से करीब तीन महीने की देरी से आयोजित की जाएगी। सितंबर में प्रस्तावित परीक्षा अब दिसंबर में होगी। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (JCERT), रांची ने इस संबंध में 18 नवंबर 2026 को सभी जिलों के शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी कर परीक्षा कार्यक्रम और आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए हैं।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, राज्य के सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 14 से 16 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। इसके लिए विद्यालयों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दो पालियों में होगी अर्द्धवार्षिक परीक्षा

JCERT की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, कक्षा एक से आठवीं तक की परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी।
• प्रथम पाली: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक।
• द्वितीय पाली: दोपहर 12:30 बजे से अपराह्न 3 बजे तक।
कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों की परीक्षा मौखिक रूप से ली जाएगी। वहीं, कक्षा तीन से आठवीं तक के विद्यार्थियों को लिखित परीक्षा देनी होगी।

कक्षा के अनुसार निर्धारित होंगे परीक्षा के अंक

अर्द्धवार्षिक परीक्षा के लिए कक्षावार अंक निर्धारण भी किया गया है। निर्देश के अनुसार, कक्षा तीन से पांच तक प्रत्येक विषय की परीक्षा 60 अंकों की होगी।वहीं, कक्षा छह से आठवीं तक गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों में 50 अंक लिखित परीक्षा तथा 10 अंक प्रोजेक्ट कार्य के लिए निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक विषय में 40 अंक आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर दिए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

18 से 24 दिसंबर तक होगा मूल्यांकन, 9 जनवरी तक रिजल्ट

परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 से 24 दिसंबर 2026 तक विद्यालय स्तर पर किया जाएगा। इसके बाद सभी विद्यालयों को 9 जनवरी 2027 तक परीक्षा परिणाम घोषित करना अनिवार्य होगा।JCERT ने सभी जिलों को प्रश्नपत्र और उत्तरपुस्तिकाओं की गोपनीयता बनाए रखने का निर्देश दिया है। साथ ही परीक्षा का निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

परीक्षा की तैयारी को लेकर स्कूलों के सामने चुनौती

अर्द्धवार्षिक परीक्षा सितंबर के बजाय दिसंबर में आयोजित होने से विद्यालयों के सामने पाठ्यक्रम पूरा कराने की चुनौती होगी। शिक्षकों को निर्धारित समय के भीतर विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए तैयार करना होगा।
वहीं, विद्यार्थियों को भी परीक्षा की नई तारीखों के अनुसार अपनी तैयारी करनी होगी। अब सभी की नजर 14 दिसंबर से शुरू होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षा पर है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *