close
LIVE UPDATE

धनबाद में शर्मनाक वारदात: नए साल में बीच सड़क पर बाल पकड़कर घसीटा और पीटा, अपमान न सह सकी नाबालिग, लगा ली फांसी; मां का रो-रोकर बुरा हाल

Shameful incident in Dhanbad: Dragged and beaten by the hair in the middle of the road, the minor, unable to bear the humiliation, hanged herself; mother inconsolable.

धनबाद/3 जनवरी 26: नए साल के आगमन का स्वागत जिले में हिंसक झड़प और शर्मनाक वारदात से हुई है। ऐसा ही एक मामला जिले के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत रामकनाली ओपी (Ramkanali OP)  का है। जहां मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ कुछ दबंगों द्वारा बीच सड़क पर की गई मारपीट और बेइज्जती से आहत होकर एक नाबालिग लड़की ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मृतका की मां का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

1 जनवरी को हुई थी बर्बरता

घटना नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी की है। मृतका की मां आरती देवी ने बताया कि कुछ लोगों ने उनकी और उनकी बेटी के साथ सरेआम गाली-गलौज की। दरिंदगी की हद तब पार हो गई जब आरोपियों ने उन्हें और उनकी नाबालिग बेटी को बीच सड़क पर बाल पकड़कर घसीटा और बुरी तरह पीटा। इस सार्वजनिक अपमान को नाबालिग बेटी बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

“पति छोड़कर जा चुके हैं, पेट्रोल पंप पर काम कर पालती हूँ बेटी”

पीड़ित मां आरती देवी ने अपने दर्दनाक हालात बयां किए। उन्होंने बताया, “मेरे पति मुझे पहले ही छोड़कर जा चुके हैं। मेरा बेटा बाहर काम करता है। मैं पेट्रोल पंप पर काम करके अपना और अपनी बेटी का पेट पालती हूँ।”

फोन पर बात करने को लेकर था विवाद

विवाद की वजह बताते हुए आरती देवी ने कहा कि एक व्यक्ति उनसे फोन पर बात करता था। इसे लेकर पूर्व में विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्होंने उस व्यक्ति से बात करना बंद कर दिया था। महिला का आरोप है कि वह व्यक्ति बार-बार फोन करता था, लेकिन वह रिसीव नहीं करती थीं। इसी रंजिश में 1 जनवरी को उस व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला बोल दिया और मां-बेटी के साथ मारपीट की।

पुलिस का बयान

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बाघमारा एसडीपीओ (SDPO) पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, “मृतका की मां की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

क्या कहते है थाना प्रभारी

नाबालिग की मां आरती देवी ने पुलिस में शुक्रवार को लिखित शिकायत की थी. चार लोगों के खिलाफ नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई में जुटी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *