शर्मनाक VIDEO: प्रेमी जोड़े के साथ ग्रामीणों ने मचाया आतंक, कभी प्राइवेट पार्ट पर तो कभी ऐसी हरकत जो आपको कर देगी शर्मिंदा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

जमुई: सुशासन का दावा करने वाली सरकार के राज्य में ऐसे घटना हुई जिसमें पूरे देश में शर्मसार कर दिया है। घटना वायरल होते ही आग क्या तरह फैल गई। महिला आयोग से लेकर जिले के आला अधिकारी तक को मीडिया में बयान जारी करना पड़ा और जांच के आदेश जारी किए गए।
बिहार में समाज के कुछ कथित ठेकेदारों ने आतंक मचा रखा है। ताजा मामला जमुई जिलेका है जहां प्रेमी-प्रेमिका के साथ कथित छेड़खानी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो जमुई सदर थाना क्षेत्र से सटे लखीसराय-जमुई बॉर्डर के सोनाई मड़वा इलाके का बताया जा रहा है। समाज की जिम्मेदारी समझते हुए HPBL शर्मिंदा करने वाली वीडियो जारी नहीं कर सकते।
घटना 19 सितंबर की शाम की बताई गई है।मिली जानकारी के मुताबिक, प्रेमी-प्रेमिका कोचिंग के बाद स्कूटी से घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान सोनाई मड़वा इलाके में कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने दोनों के साथ छेड़खानी की। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और शहर में इसकी चर्चा तेज हो गई।
वीडियो में देखी जाने वाले हरकत किसी भी तरीके से सभ्य समाज में उचित नहीं ठहराया जा सकता। युवकों ने छात्रा के कभी प्राइवेट पार्ट से छेड़खानी की तो कभी उठाकर कंधे पर रखा।इस बीच लगातार छात्र छात्रा मनचले युवकों के सामने हाथ जोड़ते रहे ,रोते गिड़गिड़ाते रहे उसके वावजूद अश्लिल हरकत करने से बाज नहीं आए।
जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ मनचलों द्वारा बदसलूकी और वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज कर आरोपियों की पहचान कर ली है।
क्या कहते है जिले के SP
एसपी विश्वजीत दयाल ने कहा, “एक वीडियो वायरल हुआ था। जो हम लोगों के पास वीडियो आया था, उसी वीडियो के आधार पर हम लोगों ने विक्टिम को आइडेंटिफाई किया। विक्टिम को आइडेंटिफाई करने के बाद उसका स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया। जिससे पता चला कि ये घटना 19 तारीख को शाम 7 बजे के आसपास की है जिसमें कुछ युवक छेड़खानी करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो के फ्रेम में जो दिख रहे हैं वो 6-7 लोग दिख रहे हैं। बाकी हम लोगों ने कुछ की पहचान कर ली है, पहचान के बाद कार्रवाई होगी और भी कौन-कौन लोग हैं इसमें, यह पता कर रहे हैं।”












