close
LIVE UPDATE

“1 करोड़ दो, नहीं तो समझो बीबी गयी” मशहूर डाक्टर को आया धमकी भरा कॉल, दो-दो राज्यों से मांगी गयी रंगदारी, पुलिस जांच में जुटी

"Give me 1 crore or your wife is gone": A famous doctor received a threatening call, extortion calls were made from two states, and the police are investigating.

Crime News/10 जनवरी: “1 करोड़ दो…नहीं तो बीबी गयी” एक चर्चित डाक्टर को धमकी भरा कॉल किया गया है। मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. सत्येंद्र कुमार से अपराधियों ने एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। मोबाइल फोन पर लगातार मिल रही धमकियों में उनकी पत्नी की हत्या की चेतावनी दी गई है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रंगदारी नहीं देने की स्थिति में उनकी पत्नी विभा कुमारी की हत्या करने की धमकी दी जा रही है। लगातार मिल रही इन धमकियों के कारण डॉक्टर का पूरा परिवार भय और गहरे मानसिक तनाव में है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, धमकी भरे फोन कॉल का सिलसिला 27 दिसंबर 2025 से शुरू हुआ। उस दिन डॉ. सत्येंद्र कुमार और उनकी पत्नी गया शहर के मगध कॉलोनी स्थित अपने आवास पर मौजूद थे।

इसी दौरान उनके मोबाइल फोन पर पहली बार कॉल आया, जिसमें अज्ञात व्यक्ति ने खुद को अपराधी बताते हुए एक करोड़ रुपये की मांग की और पैसे नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। इसके बाद 31 दिसंबर 2025 को एक और धमकी भरा कॉल आया, जब डॉक्टर अपने परिवार के साथ पटना स्थित अपने फ्लैट में थे।

अब तक दो से तीन बार ऐसे कॉल आ चुके हैं, जिनमें अपराधियों ने बेहद स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यदि तय समय पर रंगदारी की रकम नहीं दी गई, तो उनकी पत्नी की हत्या कर दी जाएगी। इस तरह की धमकियों से परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है।डॉ. सत्येंद्र कुमार मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के न्यूरोसर्जरी विभाग में प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं।

वे एक जाने-माने न्यूरोसर्जन हैं और चिकित्सा क्षेत्र में उनकी गिनती प्रतिष्ठित डॉक्टरों में होती है। वे मूल रूप से गया जिले के नक्सल प्रभावित इमामगंज विधानसभा क्षेत्र के बहेत गांव के निवासी हैं। उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा और पेशेवर पहचान को देखते हुए अपराधियों द्वारा उन्हें निशाना बनाए जाने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि धमकी देने वाले कॉल अलग-अलग राज्यों से किए गए हैं। पहला कॉल पश्चिम बंगाल के कोलकाता क्षेत्र से आने की जानकारी मिली है, जबकि 30 और 31 दिसंबर के आसपास आए कॉल महाराष्ट्र से जुड़े पाए गए हैं। इससे यह मामला अब अंतरराज्यीय अपराध का रूप ले चुका है और जांच की गंभीरता और बढ़ गई है।

डॉ. सत्येंद्र कुमार ने इस मामले में 7 जनवरी 2026 को मगध मेडिकल थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इस संबंध में कांड संख्या 11/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मगध मेडिकल थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार ने पुष्टि की है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

डॉ. सत्येंद्र कुमार ने बताया कि अपराधियों द्वारा मोबाइल फोन पर बार-बार धमकियां दी जा रही हैं, जिससे उनका पूरा परिवार भय और मानसिक दबाव में है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *