close
LIVE UPDATE

प्रेग्नेंट करो, 10 लाख कमाओ: नौकरी का मिला अजीबो-गरीब ऑफर, प्रेग्नेंट जॉब सर्विस का हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, कई फरार

Get pregnant, earn 1 million rupees: Strange job offer, major revelation of pregnant job service, police arrest two, several absconding

Crime News : पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए पुरुषों को गर्भवती कराने के नाम पर ठगने वाले साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है। फर्जी ‘प्रेग्नेंट जॉब सर्विस’ के नाम पर देशभर के सैकड़ों लोग ठगी का शिकार हुए। अब पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश जारी है। पूरा मामला बिहार के नवादा जिला का है।

नवादा जिले में पुलिस ने ‘प्रेग्नेंट जॉब’ के नाम पर चल रहे एक बड़े साइबर फ्रॉड का खुलासा किया है, जिसमें पुरुषों को महिलाओं को गर्भवती करने के बदले लाखों रुपये कमाने का झांसा दिया जा रहा था। इस गिरोह ने सोशल मीडिया और फोन कॉल्स के जरिए देशभर के सैकड़ों युवकों को अपने जाल में फंसा लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ठगों का ऑफर सुनने में बेहद सीधा और आकर्षक था—“एक बांझ महिला को प्रेग्नेंट करें और बदले में 10 लाख रुपये तक कमाएं।” इस लालच में फंसे लोग यह समझ ही नहीं पाए कि वे एक बड़े धोखे का शिकार हो रहे हैं। पुलिस के अनुसार, ठग पहले रजिस्ट्रेशन फीस, होटल खर्च, मेडिकल प्रक्रिया और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर पैसे मंगवाते थे। एक बार जब पीड़ित ने पैसे ट्रांसफर कर दिए, तो उससे लगातार नई-नई मांगें की जाती थीं और अंततः संपर्क पूरी तरह बंद कर दिया जाता था।

गिरोह की खास बात यह थी कि यह सिर्फ पुरुषों को ही नहीं, बल्कि निःसंतान महिलाओं को भी निशाना बनाता था। महिलाओं को यह भरोसा दिलाया जाता था कि उनके पास गर्भधारण की “खास तकनीक” है, जिससे वे मां बन सकती हैं। इसके बदले उनसे भी अलग-अलग चरणों में मोटी रकम वसूली जाती थी। कई महिलाएं सामाजिक बदनामी और मानसिक दबाव के कारण शिकायत तक दर्ज कराने से बचती रहीं, जिससे ठगों का हौसला और बढ़ता गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ, जब हिसुआ थाना क्षेत्र के मनवां गांव में साइबर ठगी के एक अड्डे की गुप्त सूचना पुलिस को मिली। नवादा के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर साइबर थाना और हिसुआ थाना की संयुक्त एसआईटी गठित की गई। तकनीकी सर्विलांस और मोबाइल ट्रैकिंग के जरिए पुलिस टीम ने मनवां गांव के एक घर पर छापेमारी की, जहां से दो साइबर अपराधियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग और दूसरा रंजन कुमार बताया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे ‘ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब’ नाम से फर्जी कॉल कर लोगों को ठग रहे थे और अब तक लाखों रुपये कमा चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य डिजिटल सबूत भी जब्त किए हैं। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार, इस गिरोह से जुड़े कम से कम 18 अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *