close
LIVE UPDATE

झारखंड- बच्चा चोरी के शक में पांच साधुओं की बेदम पिटाई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ से बचाया, यूपी से आकर मांग रहे थे भीख…लेकिन फिर…

Jharkhand: Five sadhus were brutally beaten on suspicion of child theft; police arrived at the scene to rescue them from the mob. They had come from UP and were begging...but then...

बोकारो/14.2.26। झारखंड में इन दिनों बच्चा चोरी की शिकायतें बढ़ गयी है। इसी कड़ी में बोकारो में बड़ी घटना हो गयी। बच्चा चोरी को लेकर मॉब लिंचिंग की घटना सामने आयी है। चास थाना क्षेत्र के बंशीडीह में बच्चा चोरी की अफवाह पर ग्रामीणों ने पांच साधुओं को जमकर पीट डाला। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सुधाओं को अपने कब्जे में दिया।

जानकारी के मुताबिक पांचों साधु उत्तर प्रदेश के संबल जिले के रहने वाले हैं। ये सभी साधु भिक्षाटन के लिए झारखंड आये थे। इसी दौरान बोकारो में उनके साथ घटना घट गयी। बताया जा रहा है कि यूपी नंबर के वाहन पर घूमते हुए भिक्षा मांग रहे साधुओं पर शक होने से उग्र भीड़ ने हमला बोल दिया।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना चास थाने को दी. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और साधुओं को भीड़ से बचाते हुए थाने ले गयी. मुख्यालय डीएसपी प्रवीण कुमार सिंह ने पूछताछ की, जिसमें बच्चा चोरी का कोई सबूत नहीं मिला। बाद में जानकारी मिली की ये सभी साधु भिक्षाटन के लिए क्षेत्र में आये थे।

पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने पर भीड़ के खिलाफ कार्रवाई होगी। पूछताछ के बाद साधुओं को छोड़ दिया गया। जिले के एसपी हरविंदर सिंह ने आम लोगों से अपील की है कि बच्चा चोरी की अफवाह का शिकार न बनें। संदिग्ध दिखे, तो थाने या 112 पर सूचना दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *