close
LIVE UPDATE

पति है या हैवान! चाईबासा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या कर घर में दफनाया शव, बेटियों के शक से खुला राज

पत्नी की हत्या कर घर में दफनाया शव, बेटियों के शक से खुला राज

चाईबासा: पति – पत्नी के रिश्ते का ही 7 जन्म के लिए हुआ करते थे परंतु आये दिन जिस तरह की दर्दनाक घटना हो रही है जिससे इस पवित्र रिश्ते को कलंकित कर रही है। मामला झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से एक सनसनीखेज हत्या से जुड़ा है। जिले के पांड्रासाली थाना क्षेत्र के तुंगी गांव में एक महिला की हत्या कर उसके शव को घर के अंदर ही दफना देने का आरोप उसके पति पर लगा है। पुलिस ने घर की जमीन खुदवाकर शव बरामद किया है। घटना के खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतका की पहचान गुरुवारी हांसदा (करीब 40 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला कई दिनों से लापता थीं। उनकी बेटियों को शक हुआ, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 बेटी की शिकायत पर पुलिस को हुआ शक

पुलिस ने संदेह के आधार पर घर के अंदर खुदाई कराई, जहां से महिला का शव बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति राम हांसदा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

हत्या की वजह का पता लगाने में जुटी पुलिस

फिलहाल महिला की हत्या किन परिस्थितियों में हुई और शव को घर के अंदर दफनाने के पीछे क्या वजह थी, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को खंगाल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमिताभ सिन्हा

अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *